Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Rain makes Shimla's weather pleasant; tourists flock to the Ridge and Mall Road over the weekend.
{"_id":"6aa502165497d0f1be03df9d","slug":"video-rain-makes-shimlas-weather-pleasant-tourists-flock-to-the-ridge-and-mall-road-over-the-weekend-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बारिश ने सुहावना हुआ शिमला का माैसम, वीकेंड पर रिज-मालरोड पर उमड़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बारिश ने सुहावना हुआ शिमला का माैसम, वीकेंड पर रिज-मालरोड पर उमड़े सैलानी
शिमला में हुई ताजा बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवाओं और बादलों के बीच शहर का मौसम सुहावना हो गया है। वीकेंड होने के चलते शिमला में पर्यटकों की भी काफी चहल-पहल रही। दोपहर बाद मौसम खुलने पर सैलानी बड़ी संख्या में रिज मैदान और मालरोड पर पहुंचे। रिज मैदान पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने सुहाने मौसम के बीच रिज और मालरोड की सैर का आनंद लिया। बारिश के बाद शिमला की वादियों का नजारा भी आकर्षक रहा। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी कैमरों में खूबसूरत नजारों को कैद करते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।