फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslides in Himachal NH 5 closed connectivity to Rampur and Shimla cut off traffic jam

हिमाचल में भूस्खलन: नेशनल हाईवे पांच बंद, रामपुर और शिमला में संपर्क कटा; लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, वीडियो

Sat, 12 Sep 2026 07:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को तुरंत सूचित कर दिया गया था। हालांकि, शाम 7 बजे तक मलबा हटाने के लिए मौके पर कोई मशीनरी या बचाव टीम नहीं पहुंच पाई थी।

विज्ञापन
Landslides in Himachal NH 5 closed connectivity to Rampur and Shimla cut off traffic jam
हिमाचल में भूस्खलन से हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मतियाणा के पास दहन घाटी में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक भारी भूस्खलन होने से शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पूरी तरह से ठप हो गया है। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरकने से सड़क पर विशाल पेड़ और भारी-भरकम चट्टानें आ गिरी हैं, जिससे यातायात पूरी तरह रुक गया है।

विज्ञापन


यात्री परेशान
हाईवे बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। अपने गंतव्य की ओर जा रहे यात्री बीच रास्ते में ही फंस गए हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनरी पहुंचने में देरी
मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को तुरंत सूचित कर दिया गया था। हालांकि, शाम 7 बजे तक मलबा हटाने के लिए मौके पर कोई मशीनरी या बचाव टीम नहीं पहुंच पाई थी।

विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जल्द से जल्द मशीनरी पहुंचाकर मलबा हटाना और सड़क को यातायात के लिए दोबारा खोलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed