{"_id":"6613b72bcdc1be924b0df132","slug":"video-pratibha-singh-young-leader-vikramadityas-idea-to-contest-elections-from-mandi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रतिभा सिंह बोलीं- कंगना से मुकाबले के लिए युवा नेता विक्रमादित्य को मंडी से चुनाव लड़ाने का विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रतिभा सिंह बोलीं- कंगना से मुकाबले के लिए युवा नेता विक्रमादित्य को मंडी से चुनाव लड़ाने का विचार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मंडी संसदीय सीट से किसे पार्टी प्रत्याशी बनाया जाएगा, यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। कंगना से मुकाबले के लिए युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पार्टी उम्मीदवार बनाने को लेकर विचार है। दिल्ली से लौट कर आईं प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की प्रत्याशी कंगना युवा है। उनकी उम्र शायद 36-37 साल है, विक्रमादित्य 34 साल के हैं। आयु का फैक्टर महत्वपूर्ण है। एक उम्र के प्रत्याशियों में मुकाबला करने के लिए विक्रमादित्य सिंह को लेकर चर्चा हुई है। विक्रमादित्य सिंह के साथ युवा जुड़े हुए हैं, अपनी बातों को बेहतर तरीके से वो रखते हैं। मंडी महत्वपूर्ण सीट हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा प्रत्याशी पर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मैं मंडी से वर्तमान में सांसद हूं, मेरा टिकट काटना भी आसान नहीं है। इन सभी बातों को लेकर चर्चा जारी है। लंबे अरसे तक मंडी से हमारा परिवार चुनाव लड़ता रहा है। हमारे परिवार से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। जैसा हाईकमान ठीक समझेगा फैसला होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।