{"_id":"68ef54c7e29db2d1530b88a3","slug":"video-inter-college-badminton-competition-inaugurated-at-rajiv-gandhi-govt-college-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन चैम्पियनशिप पुरुष वर्गका शुभारंभ बुधवार को राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में किया गया। यह प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित की जा रही है। राज्यभर के 44 महाविद्यालय इस टीम प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता टीम आधारित प्रारूप में खेली जा रही है, जिसमें पहले दो सिंगल्स मैच, फिर दो डबल्स मैच खेले जाएंगे। यदि स्कोर बराबर रहता है तो एक रिवर्स डबल्स मैच निर्णायक रूप में खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनार्था उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान और आयोजन सचिव डॉ. विनोद कुमार भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन समारोह 17 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारने का अवसर देगी, बल्कि विभिन्न महाविद्यालयों के बीच खेल भावना और सौहार्द को भी बढ़ाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।