फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal shimla somil negi wins three medals north zone shooting championship

शिमला: नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के सोमिल नेगी ने जीते तीन पदक

Tue, 08 Sep 2026 02:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:20 PM IST
himachal shimla somil negi wins three medals north zone shooting championship
हिमाचल प्रदेश के युवा निशानेबाज सोमिल नेगी ने 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 4 से 8 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में सोमिल ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। शिमला में प्रशिक्षण लेने वाले सोमिल नेगी मूल रूप से किन्नौर जिले के बतुरी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मेन वर्ग में सोमिल ने 600 में से 560 अंक हासिल किए और कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने इसी स्पर्धा के जूनियर मेन और यूथ मेन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों में रजत पदक हासिल किए। नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप को आगामी दिसंबर में प्रस्तावित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए महत्वपूर्ण क्वालीफाइंग प्रतियोगिता माना जाता है। ऐसे में सोमिल का प्रदर्शन उनके आगामी खेल सफर के लिहाज से भी अहम है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी दावेदारी मजबूत की है। वर्ष 2009 में जन्मे सोमिल नेगी इससे पहले भी शूटिंग में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वह नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंडियन टीम सिलेक्शन ट्रायल्स के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। वर्ष 2022 में आयोजित डीएवी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सोमिल ने व्यक्तिगत और टीम वर्ग में रजत पदक हासिल किया था। दिसंबर 2025 में भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी सोमिल ने टीम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अब नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने के बाद उनके पदकों की सूची और उपलब्धियों में एक और बड़ी कामयाबी जुड़ गई है। सोमिल नेगी अब तक विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 स्वर्ण, 15 रजत और 10 कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनकी लगातार सफलता से किन्नौर के साथ-साथ पूरे हिमाचल के खेल जगत में खुशी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव ईश्वर रोहाल ने सोमिल नेगी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोमिल का प्रदर्शन प्रदेश के लिए गौरव की बात है और उनकी सफलता अन्य युवा निशानेबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोरबा: सैकड़ों मुर्गियों के बीच फुंफकार रहा था नाग, पोल्ट्री फार्म में मची अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू किया

08 Sep 2026

बरेली: देखते ही देखते किच्छा नदी में समा गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, देखें वीडियो

08 Sep 2026

लखनऊ में सरकारी प्रोत्साहन के बावजूद संकट में रेवड़ी कारोबार

08 Sep 2026

बरेली: बाइक समेत तीन युवक नदी में बहे, पुल पार करने के दौरान हुई घटना, देखें वीडियो

08 Sep 2026

अयोध्या में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव संपन्न

08 Sep 2026
विज्ञापन

आबूरोड चुनाव में गरमाई सियासत: निर्दलीय प्रत्याशी ने BJP पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, चुनाव रद्द कराने की मांग

08 Sep 2026

कानपुर: मैनावती मार्ग पर जलभराव से परेशानी, गंगा-पांडु का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में संकट

08 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: देर रात फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी, 10 युवक-युवतियों से बंद कमरे में पूछताछ

08 Sep 2026

उज्जैन: द्वादशी पर सुबह चार बजे खुले मंदिर के पट, अभिषेक के बाद महानिर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म

08 Sep 2026

VIDEO: भारी बारिश के बीच भाजपा का सौहार्द संकल्प धरना, कांग्रेस पर साधा निशाना

08 Sep 2026

पुलिया पर खेलते समय दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक को बचाया, दूसरी की तलाश जारी

08 Sep 2026

VIDEO: हड़ताल पर गए 124 इंटर्न, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई

08 Sep 2026

शुद्धिकरण मामला: राहुल गांधी पर प्राथमिकी कराने वाले के खिलाफ उतरा वाल्मीकि समाज

07 Sep 2026

Meerut: थप्पड़ का बदला लेने के लिए पपेंद्र की हत्या, कूड़े के ढेर में दबाया शव, आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026

Meerut: सपा से किठौर विधायक शाहिद मंजूर और रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग

07 Sep 2026

Meerut: स्कूल में 13 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

07 Sep 2026

Meerut: बेगमपुल रैपिड रेल स्टेशन के बाहर सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढे दे रहे हादसों को दावत

07 Sep 2026

Meerut: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीट्स ने दिखाया दम

07 Sep 2026

Meerut: भाजपा नेताओं को महिलाओं ने बांधी राखी, जनप्रतिनिधियों ने दिये उपहार

07 Sep 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिलाओं समेत 11 लोग घायल

07 Sep 2026

शाहजहांपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने मिश्रीपुर चौराहे पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी

07 Sep 2026

वीडियो: रिकॉर्ड तोड़ बारिश से शाहजहांपुर बेहाल, 12 घंटे में 224 मिमी पानी बरसा

07 Sep 2026

पीलीभीत: जिले में खुलेगा बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का लाभ

07 Sep 2026

वीडियो: बदायूं में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

07 Sep 2026

Meerut: अंजनेय हॉस्पिटल मारपीट मामले में डॉ. पत्नी पहुंची एसएसपी ऑफिस, मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ फोटो, बोलीं- पति पर कराया फज़ीर् मुकदमा और की मारपीट

07 Sep 2026

Meerut: "संदेशे आते हैं देशभक्ति प्रोग्राम" को लेकर जूनियर सनी देओल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

07 Sep 2026

Meerut: बागपत हादसे के घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम-एसएसपी, 6 लोगों की मौत की पुष्टि की

07 Sep 2026

Meerut: नियमित रूप से दांतों की जांच कराना जरूरी: डॉ. समीर राय

07 Sep 2026

दीवार बनाने के विवाद में घर में घुसकर दंपती पर हमला किया

07 Sep 2026

हापुड़ में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन, लोग नजरबंद

07 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed