HP Big News: 320 नई मेडिकल पीजी सीटें मंजूर, चोटियों पर बर्फबारी; कोल डैम में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियां
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को स्वास्थ्य, पर्यटन, राजनीति, अपराध सहित माैसम को लेकर अहम खबरें सामने आईं। छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी मेडिकल सीटों के प्रस्ताव को केंद्र ने स्वीकृति दी। वहीं प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने करवट बदली। सीएम सुक्खू ने कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ किया। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) मेडिकल सीटों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू, लाहाैल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ किया। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक के साथ स्वागत द्वार लगाने को लेकर शुक्रवार को हुए हिंसक घटनाक्रम के बाद पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों को मंजूरी
हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, चोटियों पर बर्फबारी
कोल डैम के 35 किमी क्षेत्र में होंगी साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियां
बंदरों की संख्या का पंचायतवार डेटा तैयार होगा
रजनी पाटिल बोलीं- संविधान बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में होगी बड़ी रैली
नाहन हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, सात धाराओं में केस दर्ज
शिमला के शोघी में दो बसों से 24 ग्राम चिट्टा पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) मेडिकल सीटों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसे हिमाचल प्रदेश के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भारत सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाएगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू, लाहाैल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं कोकसर में हल्की ओलावृष्टि होने की सूचना है। ताजा बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि, प्रदेश की राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में दिनभर धूप खिली रही। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में इन गतिविधियों के विस्तार से पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्राप्त होंगे। इसके साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पर्यटकों के लिए स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट, बंपर राइड और 20 यात्रियों की क्षमता वाला मिनी क्रूज सहित विभिन्न आकर्षक गतिविधियां उपलब्ध होंगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में औद्योगिक विकास, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमावर्ती आधारभूत अधोसंरचना, सड़क सुविधा, गैर वानिकी कार्यों के लिए वन भूमि के उपयोग तथा वन्यजीव संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने वन्यजीव विंग से बंदरों की संख्या के पंचायतवार डेटा के बारे में जानकारी मांगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को राम लीला मैदान दिल्ली में होने जा रही रैली संविधान को बचाने के लिए हो रही है। इसमें लोग बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि इसमें हिमाचल से भी हजारों की संख्या में लोग जाएंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक के साथ स्वागत द्वार लगाने को लेकर शुक्रवार को हुए हिंसक घटनाक्रम के बाद पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, पुलिस कर्मियों पर हमले, सरकारी और निजी वाहनों को नुकसान पहुंचाने तथा विवाद शांत करवाने पहुंचे तहसीलदार की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस थाना नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस अब घटनाक्रम में शामिल लोगों की पहचान कर आगामी कार्रवाई में जुटी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बस से 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शोघी के नजदीक एक बस की चेकिंग के दौरान करीब सात ग्राम चिट्टा बरामद किया है। वहीं दूसरे मामले में शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की बस में सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.