{"_id":"6af2eff3deda6e4fe00f0c53","slug":"video-himachal-art-exhibition-gaiety-theatre-shimla-november-12-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: रंगों में उभरी हिमाचल की खूबसूरती, गेयटी थिएटर में सजी पहाड़ों की कला प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: रंगों में उभरी हिमाचल की खूबसूरती, गेयटी थिएटर में सजी पहाड़ों की कला प्रदर्शनी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:50 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक वास्तुकला अब रंगों के माध्यम से कैनवास पर जीवंत हो उठी है। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टेवर्न हॉल में मंगलवार से तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें पहाड़ों के मनोरम दृश्यों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों और स्थानीय जनजीवन को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
10 से 12 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से शिमला और किन्नौर की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को स्थान दिया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीडीयू अस्पताल शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा (रॉकी) ने किया।
प्रदर्शनी में एएसपी सुनील नेगी, जसवीर राम और ऋचा महाजन द्वारा तैयार किए गए चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के संयोजन से पहाड़ों के खूबसूरत नजारे, पारंपरिक भवन, शिमला की ऐतिहासिक गलियां, प्रकृति और आम जनजीवन को कैनवास पर उकेरा है।
प्रदर्शनी में सजे चित्र हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान और पहाड़ी जीवन की आत्मीयता को दर्शाते हैं। हर कलाकृति के माध्यम से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और विरासत को अलग-अलग रंगों में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी का उद्देश्य कला के माध्यम से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
इसके लिए कला प्रेमियों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और आम लोगों से प्रदर्शनी में पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की गई है। यह प्रदर्शनी 12 नवंबर तक गेयटी थिएटर के टेवर्न हॉल में दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।