{"_id":"68d3b4a315f56fb77205d8a4","slug":"video-fir-lodged-against-cm-sukhu-and-his-mother-for-posting-derogatory-comments-on-social-media-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: सीएम सुक्खू और उनकी माता पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सीएम सुक्खू और उनकी माता पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनकी माता के संबंध में सोशल मीडिया पर अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी करने पर साइबर क्राइम थाना शिमला में एफआईआर दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव डॉ. रंजीत सिंह वर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए गए कि रंजीत सिंह नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म( फेसबुक लाइव) में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनकी माता के के लिए अत्यंत अशोभनीय, अमर्यादित एवं अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। यह कृत्य न केवल मुख्यमंत्री व उनके परिवार की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और लोकशांति के लिए खतरा उत्पन्न करने वाला है। वहीं, साइबर पुलिस थाना ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।