{"_id":"680c8f68df3977e9d90cf913","slug":"video-despite-the-governments-notice-primary-teachers-sit-on-a-dharna-in-chaura-maidan-2025-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: सरकार के नोटिस के बावजूद चाैड़ा मैदान में धरने पर बैठे प्राथमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सरकार के नोटिस के बावजूद चाैड़ा मैदान में धरने पर बैठे प्राथमिक शिक्षक
हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को चाैड़ा मैदान में प्रदर्शन किया गया। इस दाैरान बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। हालांकि, पहले प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा निदेशालय के घेराव की चेतावनी दी थी। लेकिन अब चाैड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। बता दें, शिक्षा सचिव राकेश कंवर की की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि अगर शिक्षकों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया तो इसे मिस कंडक्ट माना जाएगा। उन्होंने नियोजित आंदोलन को गंभीर कदाचार और केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम 1964 का उल्लंघन भी बताया। शिक्षा सचिव की ओर से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा और महासचिव संजय को नोटिस जारी किया। लेकिन बावजूद इसके शिक्षकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ हाल ही में शिक्षा निदेशालयों के हुए प्रशासनिक पुनर्गठन का विरोध कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।