{"_id":"6ac76c92b0f04b28380d58f8","slug":"video-congress-observed-a-black-day-over-allegations-of-vote-theft-and-demanded-the-resignation-of-the-cec-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण की ओर से मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी के विरोध में काला दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर मौन प्रदर्शन किया और हाथों में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ तख्तियां लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि प्रदर्शन नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के 300 से अधिक सांसदों के साथ एकजुटता जताने के लिए किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ शांतिपूर्ण मार्च कर रहे नेताओं और सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें हिरासत में लिया। हिमराल ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में आठ अक्तूबर को काला दिवस के रूप में मना रही है। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक कांग्रेस की ओर से जिले में ब्लॉक और गांव स्तर पर प्रदर्शन जारी रखे जाएंगे। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, डीसीसी ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, डीसीसी शहरी अध्यक्ष इंदरजीत, पवन वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, संधिरा शीनू, महेश वर्मा, अनु ठाकुर, दीपक सुंदरियाल, रीना पंढरी, सोनिया चौहान, रीना कश्यप, मुकेश भाटिया, प्रियंका, अनीता शर्मा, विक्रम ठाकुर, जितेंद्र ब्रागटा, संजय ठाकुर और कुलदीप कुमार समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।