{"_id":"68bd86479588ea05550c1441","slug":"video-11th-international-film-festival-held-at-gaiety-theatre-eight-films-screened-2025-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गेयटी थियेटर में आयोजित हुआ 11वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, आठ फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेयटी थियेटर में आयोजित हुआ 11वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, आठ फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग
हिमाचल की राजधानी शिमला गेयटी थियेटर में हिमालयन वेलोसिटी की ओर से रविवार को 11वें अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में अभिनेत्री छाया कदम ने शिरकत की। इस अवसर पर देश और विदेश की चयनित आठ फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। यह पहल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक समझ और सिनेमा के प्रति शुरुआती रुचि को प्रोत्साहित करना है। इसमें ह्यूमन इन लूप फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। यह महोत्सव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार और भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयेजित किया गया था। महोत्सव के निदेशक पुष्प राज ठाकुर ने कहा कि पहले गेयटी में यह उत्सव 5 से 7 सितंबर तक आयोजित किया जाना था जिसमें 43 देशों और 23 भारतीय राज्यों से कुल 163 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाना था लेकिन प्राकृति आपदा राज्य घोषित होने के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। इन्होंने कहा कि शिमला का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को अपना काम दर्शाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों के साथ हिमाचल प्रदेश की फिल्मों को प्रदर्शित करके, महोत्सव वैश्विक फिल्म उद्योग में क्षेत्र के बढ़ते योगदान को उजागर करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।