फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First 10 tonnes of Iron rods were sold, then the truck was driven into a gorge; police investigation foiled th

सिरमाैर: पहले रास्ते में बेचा 10 टन सरिया, फिर खाई में गिरा दिया ट्रक, पुलिस जांच ने फेरा साजिश पर पानी

Sat, 12 Sep 2026 01:45 PM IST
Krishan Singh धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 01:45 PM IST
सार

आरोपी शातिर ने पहले लाखों का माल रास्ते में बेच दिया, फिर उसी ट्रक को ऐसी खतरनाक खाई में गिराया गया, जहां कुछ समय पहले एक पिकअप के परखच्चे उड़ चुके थे।

विज्ञापन
First 10 tonnes of Iron rods were sold, then the truck was driven into a gorge; police investigation foiled th
पहले रास्ते में बेचा 10 टन सरिया, फिर खाई में गिरा दिया ट्रक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस जांच ने फिल्मी अंदाज में रची साजिश का पर्दाफाश किया है। आरोपी शातिर ने पहले लाखों का माल रास्ते में बेच दिया, फिर उसी ट्रक को ऐसी खतरनाक खाई में गिराया गया, जहां कुछ समय पहले एक पिकअप के परखच्चे उड़ चुके थे। मकसद था पूरे मामले को सड़क हादसा दिखाना और गायब माल की कहानी दबा देना। इतना ही नहीं, हादसे के बाद बीमा कंपनी से करीब आठ लाख रुपये का दावा भी ले लिया गया। 30 अप्रैल 2026 को कालाअंब की एक सरिया फैक्टरी से करीब 18 टन सरिया, लोहे के एंगल और पाइप रोहड़ू के लिए भेजे गए थे। ट्रांसपोर्टर ललित कुमार ने यह माल गुरप्रीत सिंह के ट्रक में भिजवाया। 2 मई को सतौन के समीप हेवण में ट्रक गहरी खाई में गिर गया। आठ मई को ट्रक बाहर निकालने के बाद मामला संदिग्ध हो गया। ट्रक में सिर्फ 8 टन माल मिला, जबकि करीब 10 टन गायब था।

विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा
शिकायत के बाद पुलिस टीम ने जांच अधिकारी सीता नेगी की अगुवाई में निगरानी कैमरे खंगाले। इनमें कालाअंब में ट्रक पूरा लदा हुआ दिखाई दिया, जबकि बद्रीपुर में काफी माल कम दिखाई दिया। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि चालक ने कटासन के पास करीब 10 टन सरिया सौरव को 3.60 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस के अनुसार चालक को करीब तीन लाख रुपये मिल भी चुके थे। पुलिस के अनुसार चालक ने कथित तौर पर ट्रक को खाई में गिराने से पहले घटनास्थल की रेकी की थी। जिस जगह ट्रक गिराया गया, वहां कुछ समय पहले एक पिकअप भी खाई में गिरी थी जिसके परखच्चे उड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर को देना पड़ा 12 लाख का माल
माल गायब होने के बाद ट्रांसपोर्टर ललित कुमार को संबंधित पार्टी को करीब 12 लाख रुपये का सरिया दोबारा भेजना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिरमौर से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। ललित ने नाहन पुलिस का आभार जताया है।  पुलिस ने 60 हजार की रिकवरी उन्हें करवाई है।

विज्ञापन

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामले में निगरानी कैमरों की तस्वीरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 10 टन सरिए को कटासन में 3.60 लाख में बेचे जाने का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी चालक व ट्रक मालिक गुरप्रीत सिंह ने अदालत से अग्रिम जमानत ले ली है। कथित खरीददार सौरव हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। मामले में बीमा कंपनी को भी जानकारी दी जा रही है जिससे 8 लाख रुपये का दावा आरोपी ने लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed