Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: In Abu Road, an elderly businessman was cheated of two lakhs in the name of lottery
{"_id":"67c6ec7cc762691dac0e0c46","slug":"in-abu-road-3-miscreants-on-a-motorcycle-cheated-an-elderly-businessman-of-rs-2-lakh-by-luring-him-with-an-online-lottery-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2689839-2025-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड में ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर बुजुर्ग व्यापारी से ठगी, बाइक सवार बदमाश ले गए दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड में ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर बुजुर्ग व्यापारी से ठगी, बाइक सवार बदमाश ले गए दो लाख
सिरोही जिले के आबूरोड शहर में मंगलवार दोपहर को मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाश ऑनलाइन लॉटरी का लालच देकर एक बुजुर्ग व्यापारी से दो लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी हरचंद देवासी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए थानास्तर पर टीमों को गठन कर बदमाशों के भागने के संभावित स्थानों पर भेजा गया है।
इस मामले में आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि बैंक कॉलोनी, आबूरोड निवासी निवासी प्रमोद जैन मंगलवार दोपहर को अपनी दुकान जा रहे थे। वे आरामजीबी बैंक के पास पहुंचे थे कि उस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए। इन लोगों ने बुजुर्ग व्यापारी प्रमोद जैन से दिव्यांग कैंप के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान एक तीसरा बदमाश पैदल वहां आया। मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाशों ने तीसरे बदमाश को लॉटरी लगने के बारे में जानकारी दी। अपने मोबाइल पर मैसेज दिखाते हुए कहा कि यह ऑनलाइन लॉटरी है। बदमाशों ने प्रमोद जैन को बताया कि लॉटरी के लिए कंपनी को ऑनलाइन पैसे दिखाने होंगे। प्रमोद जैन उनके झांसे में आ गए। एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर घर गए एवं दो लाख रुपये बैग में लेकर वापस आए। इस दौरान बदमाश उसे मोटरसाइकिल के पास ऑनलाइन पैसे दिखाने की बात कहकर ले गए। पलक झपकते ही तीसरा बदमाश भी मोटरसाइकिल पर बैठ गया तथा तीनों पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इसके तत्काल बाद प्रमोद जैन पुलिस थाने पहुंचे तथा आपबीती बताई।
हर पहलू की कर रहे हैं जांच, गुजरात पुलिस से भी ले रहे हैं सहयोग
आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी देवासी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही मौका मुआयना कर आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। शहर पुलिस थाने की टीमों को बदमाशों के भागने के संभावित स्थानों की ओर भेजा गया है। आबूरोड शहर और आसपास के क्षेत्रों में भी होटलों की भी तलाशी ली जा रही है। गुजरात पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।