फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ranger pratap singh murder case illegal mining five accused arrested chhoti sadri

रेंजर प्रतापसिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: अवैध खनन से जुड़े पांच आरोपी गिरफ्तार; ट्रैक्टर भी जब्त

Sun, 27 Sep 2026 08:37 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2026 08:37 PM IST
सार

छोटी सादड़ी में रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत हत्याकांड की जांच में पुलिस ने अवैध खनन से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
ranger pratap singh murder case illegal mining five accused arrested chhoti sadri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत हत्याकांड मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध खनन से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने अवैध खनन के कार्य में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जेसीबी तथा ट्रैक्टर का मालिक प्रकाश धाकड़, अवैध खनन करवाने वाला दिनेश मोग्या, जेसीबी चालक नारायण मीणा, जेसीबी चलवाने वाला हरिश धाकड़ और ट्रैक्टर चालक विक्रम मोग्या शामिल हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
मामले के मुख्य आरोपी धामनिया रोड, छोटीसादड़ी निवासी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा को पुलिस घोसुंडी के जंगल से पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हाल में पकड़े गए पांचों आरोपियों में से प्रकाश धाकड़ जेसीबी और ट्रैक्टर का मालिक है। वहीं दिनेश मोग्या वह व्यक्ति है, जो क्षेत्र में अवैध खनन करवा रहा था। हरिश धाकड़ जेसीबी का संचालन करवाता था। नारायण मीणा जेसीबी चला रहा था, जबकि विक्रम मोग्या ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस इन सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


21 सितंबर की रात हुई थी वारदात
यह वारदात 21 सितंबर की रात को घटी थी। रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत वन विभाग की टीम के साथ अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सुक्कड़-मोहनपुरा तलाई गए थे। वहां गश्त के दौरान जब उन्होंने खनन में लगे वाहनों का पीछा किया, तो आरोपी डंपर चालक ने जानबूझकर उनके ऊपर डंपर चढ़ा दिया। इस जानलेवा हमले में रेंजर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से पुलिस इस आपराधिक तंत्र की कड़ियों को जोड़ने में लगी थी और अब पांच और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एसआईआर विवाद: भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही पार्टी

छोटी सादड़ी में रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत हत्याकांड की जांच में पुलिस ने अवैध खनन से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed