न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 05:51 PM IST
Link Copied
सिरोही जिले में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के पांचवीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को शांतिवन के डायमंड हॉल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आबूरोड, बिहार और झारखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 381 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तवीरों को प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। युवा से लेकर बुजुर्गों ने उत्साह से भाग लिया। 93 से अधिक नारी शक्ति ने भी रक्तदान किया।
शिविर में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। शिविर ग्लोबल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर माउंट आबू, रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल हॉस्पिटल, ब्लड बैंक आबू रोड के सहयोग से आयोजित किया गया। 200 से अधिक बार रक्तदान करने वाले गुजरात से भूपेंद्र दवे खासतौर पर भाग लेने के लिए पहुंचे।
संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि दादी जानकी जी का पूरा जीवन समाज कल्याण और सेवा में बीता। ऐसे में उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन बहुत ही सराहनीय है। अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि ऐसे शिविर से माउंट आबू और आबूरोड में रक्त की पूर्ति करने में काफी मदद मिलती है। अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए यह शिविर आयोजित किया गया है। इसमें भाई-बहनों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में तिरुपति बालाजी मंदिर के सीईओ वीर ब्रह्ममम, मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बीके बनारसीलाल, डॉ. सतीश गुप्ता, आबू रोड ट्रामा सेंटर के ब्लड बैंक के प्रभारी बीके धर्मेंद्र, बीके अमरदीप, बीके चुनेश मौजूद रहे।
'रक्तदान पुण्य का कार्य'
ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। ग्लोबल हॉस्पिटल माउंट आबू और ट्रामा सेंटर के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 400 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया है। ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा समय प्रति समय रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। वरिष्ठ राजयोगी बीके राजू भाई और वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके हंसा दीदी ने रक्तवीरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि 27 मार्च को दादी जानकी की पांचवी पुण्यतिथि वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।