फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: Satish Poonia Takes Sharp Jibe at Gehlot, Says Former CM Has Aged; Faults Visible After Losing Power

उदयपुर: सतीश पूनिया का गहलोत पर तीखा हमला, बोले- बुजुर्ग हो गए हैं पूर्व सीएम, सत्ता जाते ही दिखने लगीं कमियां

Thu, 24 Sep 2026 08:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 24 Sep 2026 08:41 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया ने पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अब बुजुर्ग हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Udaipur: Satish Poonia Takes Sharp Jibe at Gehlot, Says Former CM Has Aged; Faults Visible After Losing Power
उदयपुर में सतीश पूनिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है। पूनिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अब बुजुर्ग हो चुके हैं, सत्ता जाते ही कांग्रेस नेताओं को दूसरों में केवल कमियां दिखने लगती हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के अधिकांश स्थानीय निकायों पर भाजपा का कब्जा हो चुका है और इसी राजनीतिक हार के कारण कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन


गहलोत सरकार के कार्यकाल पर निशाना
पूनिया ने कांग्रेस नेतृत्व पर केवल सत्ता के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से 2023 तक का गहलोत सरकार का कार्यकाल इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज है। उस दौर में पेपर लीक की पराकाष्ठा थी, भ्रष्टाचार चरम पर था और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। 
विज्ञापन


पूनिया ने निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत की सरपरस्ती में उन्हीं की सरकार के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। संकट के समय जनता को छोड़कर महीनों तक होटलों और रिसॉर्ट में बंद रहने वाली यह दुनिया की एकमात्र सरकार थी। उन्होंने कहा कि दूसरों को ज्ञान बांटने से पहले गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  राजस्थान शिक्षा विभाग की पहल: 41 अधिकारियों को सौंपा स्कूलों की निगरानी का जिम्मा, जर्जर भवन पर लगेगा लाल निशान


उदयपुर में दिखेगा ट्रिपल इंजन का काम
उदयपुर नगर निगम में नए मेयर पारस सिंघवी और डिप्टी मेयर दिनेश भट्ट के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे सतीश पूनिया ने कहा कि राजनीति में कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। सिंघवी और भट्ट की यह जोड़ी उदयपुर शहर की खूबसूरती को निखारने के साथ सभी व्यवस्थाओं का संचालन बेहतरीन तरीके से करेगी। उन्होंने कहा कि यह टीम केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय की 'ट्रिपल इंजन' सरकार की भावना को धरातल पर उतारेगी। भाजपा ने उदयपुर, जयपुर और जोधपुर जैसे बड़े शहरों में परिस्थितियों का सटीक आकलन करके सबको साथ लेकर फैसले किए हैं।

कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की
समारोह के दौरान निगम परिसर में भारी उत्साह के बीच अव्यवस्था देखने को मिली। दोपहर करीब 1 बजे जब सतीश पूनिया निगम कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मेयर और डिप्टी मेयर के कक्ष में क्षमता से कहीं अधिक लोग घुस गए, जिससे वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति इतनी अनियंत्रित हो गई कि कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को कमरे के भीतर जाने और पूनिया के पास तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed