फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra: Honey Trap Mastermind Escapes 8 Hours After Arrest, Panic at Gudamalani Police Station,Raids Underway

बालोतरा: गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद हनीट्रैप की मास्टरमाइंड फरार, गुड़ामालानी थाने में हड़कंप, पुलिस दे रही दबिश

Thu, 24 Sep 2026 08:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 24 Sep 2026 08:16 PM IST
सार

सरपंच को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख रुपये मांगने के मामले में गिरफ्तार मुख्य महिला आरोपी कुछ घंटे बाद ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बहरहाल पुलिस आरोपी महिला को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Balotra: Honey Trap Mastermind Escapes 8 Hours After Arrest, Panic at Gudamalani Police Station,Raids Underway
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के एक सरपंच को हनीट्रैप में फंसाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार की गई मुख्य महिला आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस ने बुधवार रात इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के महज सात-आठ घंटे बाद ही थाने के भीतर से आरोपी महिला के भाग जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की विशेष टीमें अब फरार महिला की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


अश्लील वीडियो बनाकर मांगी रंगदारी
गुड़ामालानी क्षेत्र में कुछ समय पहले आरोपियों ने साजिश के तहत स्थानीय सरपंच को अपने जाल में फंसाया था। आरोपियों ने सरपंच का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सार्वजनिक करने व सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। आरोपियों ने वीडियो के एवज में पीड़ित सरपंच से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। पीड़ित सरपंच ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया था। पुलिस को उम्मीद थी कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर: नकली खाद फैक्टरी का भंडाफोड़, नामी ब्रांड के एक हजार से ज्यादा कट्टे जब्त, कई राज्यों में फैला नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से चकमा देकर फरार
गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को गुड़ामालानी थाने पर लेकर आई थी लेकिन कागजी कार्रवाई और पूछताछ के दौरान गिरफ्तारी के आठ घंटे बाद ही मुख्य महिला आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गई।  मुख्य महिला आरोपी के इस तरह थाने से फरार होने के बाद थाने में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फरार मुख्य महिला आरोपी की पहचान राई देवी उर्फ रवीना के रूप में हुई है, जो इस पूरे हनीट्रैप षड्यंत्र की मुख्य सूत्रधार बताई जा रही है।

जांच के घेरे में लापरवाह पुलिसकर्मी
जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने तुरंत पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है और विशेष टीमों का गठन कर आरोपी राई देवी उर्फ रवीना के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed