फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: 2 More Arrested in Rs 42 Lakh ATM Robbery, Rs 26.80 Lakh Recovered So Far

जयपुर: बैंक एटीएम लूट में करौली के जंगलों से पकड़े गए दो और आरोपी, 42 लाख में से अब तक 26.80 लाख बरामद

Thu, 24 Sep 2026 10:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 24 Sep 2026 10:19 PM IST
सार

जयपुर में 42 लाख रुपये की एटीएम लूट के मामले में पुलिस ने करौली के जंगलों से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर रेकी के बाद वारदात की साजिश में शामिल होने का आरोप है। मामले में अब तक 26.80 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Jaipur: 2 More Arrested in Rs 42 Lakh ATM Robbery, Rs 26.80 Lakh Recovered So Far
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 सितंबर को रामनगरिया थाना क्षेत्र में अक्षयपात्र मंदिर के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से कैश निकालकर बाहर आए कर्मचारियों से करीब 42 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी करौली जिले के जंगलों में छिपे हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीलगिरी अपार्टमेंट, प्रताप नगर निवासी सुमित जांगम (26) और पुष्पेंद्र मीणा (28) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस इस मामले में पहले एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के पास से अब तक लूटी गई रकम में से 26.80 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने 16 सितंबर को सबसे पहले महिला आरोपी अंशु कुमारी जाटव को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से लूटी गई रकम में से 26.80 लाख रुपये बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को सुमित जांगम, पुष्पेंद्र मीणा और मस्तराम मीणा के नाम सामने आए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। रामनगरिया थाने के हेड कांस्टेबल नाहर सिंह के नेतृत्व में एक टीम करौली भेजी गई। टीम ने जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर सुमित और पुष्पेंद्र को पकड़ लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को जयपुर लेकर आई और अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर: आर्म्स एक्ट मामले में राहत और जब्त सामान लौटाने के बदले मांगी रिश्वत, 10 हजार की घूस लेते एसआई गिरफ्तार


रेकी के बाद रची थी लूट की साजिश
पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजिता शर्मा के अनुसार आरोपियों ने वारदात अचानक नहीं की थी, बल्कि पहले रेकी कर पूरी योजना बनाई थी। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन पर बहुत ज्यादा कर्ज था और उन्हें रुपयों की जरूरत थी। बैंक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में कैश डालने का समय पहले से तय नहीं था और इसे रैंडम तरीके से बदला जाता था। लगातार तीन दिनों की छुट्टियों के बाद एटीएम में बड़ी मात्रा में कैश मौजूद होने की संभावना को देखते हुए आरोपियों ने रेकी की और इसी एटीएम को निशाना बनाया।

महिला स्टाफ की मौजूदगी की थी जानकारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों को जानकारी थी कि अक्षयपात्र मंदिर के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में कैश डालने के दौरान ज्यादातर महिला स्टाफ मौजूद रहता है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को लगा कि महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में वारदात को अंजाम देना उनके लिए आसान होगा। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन, फरार आरोपी मस्तराम मीणा और लूटी गई शेष रकम के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed