{"_id":"6acc955d4657b3e19b084eee","slug":"a-van-carrying-school-children-lost-control-and-overturned-the-driver-was-drunk-kota-news-c-1-1-noi1391-4824211-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटा में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी: छह बच्चे घायल; चालक के शराब पीने की बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी: छह बच्चे घायल; चालक के शराब पीने की बात आई सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:44 PM IST
Link Copied
राजस्थान के कोटा जिले में स्कूल के बच्चों से भरी वैन पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में करीब छह बच्चे चोटिल हुए हैं। वैन में 18 से ज्यादा बच्चे सवार थे। हादसे के बाद सभी बच्चे वैन के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर सांगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूल संचालक के खिलाफ आक्रोश जताया। वहीं, सामने आया है कि उस दिन वैन कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा था।
चालक के शराब पीने की बात आई सामने
सांगोद थाना अधिकारी पवन मीणा ने बताया कि वैन चला रहे व्यक्ति ने शराब पी रखी थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे में सभी बच्चे गंभीर चोटों से बच गए। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया है।
बच्चों के अभिभावकों ने भी स्कूल के बाहर हंगामा किया था। पुलिस ने उन्हें समझाया और उनकी शिकायतें भी ली हैं। मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा मण्डाप से कुंदनपुर के बीच हुआ। वैन में सवार सभी बच्चे कुंदनपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ने जाते हैं।
ग्रामीणों ने पहले भी लापरवाही के आरोप लगाए
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वैन चालकों को कई बार लापरवाही से वाहन चलाते हुए देखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने कई बार चालकों को रोककर सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं होते थे। ग्रामीणों ने इसी लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। गनीमत रही कि वैन ज्यादा नहीं पलटी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए स्कूल संचालक की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।