फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   The death of a student sparked a ruckus at the university

आरटीयू में छात्र की संदिग्ध मौत से हंगामा: छात्रों ने लगाया सर्पदंश का आरोप; प्रशासन ने बताया कार्डियक अरेस्ट

Thu, 08 Oct 2026 05:33 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 05:33 PM IST
सार

छात्र की मौत के पीछे का स्नेक बाइट का जो कारण बताया जा रहा है उसकी संभावना कम है। क्योंकि छात्र का रूम पहले फ्लोर पर था। फिलहाल कार्डियक अरेस्ट ही संभावना ज्यादा सामने आ रही है। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है

विज्ञापन
The death of a student sparked a ruckus at the university
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) में गुरुवार को एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। छात्र की मौत के बाद आक्रोशित छात्रों ने हंगामा कर दिया और विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का कहना है कि छात्र की मौत स्नेक बाइट की वजह से हुई है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


'कमरे में सर्पदंश की संभावना कम'
आरटीयू के कुलगुरु डॉ. निमित्त रंजन चौधरी ने बताया कि मृतक छात्र अक्षित मूल रूप से जयपुर का रहने वाला था। छात्र हॉस्टल में दो अन्य छात्रों के साथ रहता था। कुलगुरु के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के चिकित्सक को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि छात्र की मौत के पीछे सर्पदंश की जो बात सामने आ रही है, उसकी संभावना कम है, क्योंकि छात्र का कमरा पहली मंजिल पर था। फिलहाल कार्डियक अरेस्ट की संभावना अधिक मानी जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों को दी गई सूचना, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज
कुलगुरु ने बताया कि छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे जयपुर से कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल के आसपास झाड़ियों और सांपों को लेकर छात्रों में नाराजगी
आरटीयू गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हॉस्टल के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं और कई बार यहां सांप देखे जाने का भी दावा छात्रों ने किया।

समय पर इलाज नहीं मिलने का भी आरोप
प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि अक्षित का शरीर पीला पड़ गया था और उन्हें आशंका थी कि उसे सांप ने काटा है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि हॉस्टल के चीफ वार्डन डीके यादव छात्र को अपने निजी वाहन से अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। छात्रों का दावा है कि इसके चलते उसे समय पर उपचार नहीं मिल सका। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग
छात्रों ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर की सफाई कराने और हॉस्टल के आसपास उगी झाड़ियों को तत्काल हटाने की मांग की है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने अक्षित की मौत की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की भी मांग उठाई। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed