फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   A truck remained parked on the expressway for two days, colliding with several vehicles one after the other.

कोटा: मौत बनकर खड़ा था ट्रक! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकराए, दो की मौत

Fri, 09 Oct 2026 10:33 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 10:33 AM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के बालापुर और गोपालपुरा के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण खड़े ट्रक को ठीक करने पहुंची मैकेनिक टीम की बोलेरो और ट्रक से पीछे से आ रहे दो तेज रफ्तार ट्रक टकरा गए।

विज्ञापन
A truck remained parked on the expressway for two days, colliding with several vehicles one after the other.
एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालापुर से गोपालपुरा के बीच एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खराबी के कारण खड़ा ट्रक हादसे की वजह बना। घटना के बाद कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि दोबारा कोई दुर्घटना न हो।

विज्ञापन

सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुआ हादसा

कैथून थाना अधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच बालापुर और गोपालपुरा के बीच हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था। ट्रक को ठीक करने के लिए एक मैकेनिक टीम बोलेरो गाड़ी से मौके पर पहुंची थी। राहगीरों के अनुसार, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दो ट्रक खड़े ट्रक और बोलेरो से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जयपुर के कोटपूतली निवासी सचिन की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में एक व्यक्ति की पहचान जयपुर के कोटपूतली निवासी सचिन के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना में चार से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन से हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन, दो घंटे बाद खुला जाम

हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के एक तरफ करवाया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर एक तरफ काफी लंबा जाम लग गया। यातायात बहाल करने में करीब दो घंटे का समय लगा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया, ताकि यातायात सामान्य हो सके और आगे कोई हादसा न हो।

दो दिन से खड़ा था ट्रक, नहीं हटाने पर उठे सवाल

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर करीब दो दिन से खड़ा था। इसके बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल ऑपरेटर और हाईवे के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी ने उसे नहीं हटाया था। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते ट्रक को वहां से हटा दिया जाता, तो इतने बड़े हादसे को टाला जा सकता था। हालांकि, इस संबंध में जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच की स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है।

एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण बढ़ता है खतरा

राहगीरों का कहना है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रहती है। ऐसे में सड़क पर खराबी के कारण खड़े वाहन अचानक सामने आने पर चालकों के लिए गाड़ी संभालना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने एक्सप्रेसवे पर खराब वाहनों को समय रहते हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताई है। कैथून थाना पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed