फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   The action of the Cycloner team once again became a topic of discussion in Jodhpur Range

Jodhpur: साइक्लोनर के शिकंजे में पांच इनामी अपराधी, एक साथ सफल हुए तीन ऑपरेशन; 'सगरवंशी, शकीरा और दंश'

Sun, 01 Jun 2025 07:37 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 07:37 PM IST
The action of the Cycloner team once again became a topic of discussion in Jodhpur Range

मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के विरुद्ध साइक्लोनर टीम की कार्रवाई एक बार फिर जोधपुर रेंज में चर्चा का विषय बनी है। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाई गई तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में देशभर से 1,20,000 के इनामी पांच दुर्दांत और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन अभियानों को ऑपरेशन सगरवंशी, ऑपरेशन शकीरा और ऑपरेशन दंश नाम दिया गया था।

ऑपरेशन सगरवंशी: गोवा के तटीय इलाके से दबोचा गया 50 हजार का इनामी भागीरथ

बता दें कि बाड़मेर जिले के गुड़ामालाणी थाना क्षेत्र का निवासी भागीरथराम पुत्र गोर्धनराम, जो वर्षों से फरार चल रहा था, को साइक्लोनर टीम ने गोवा से गिरफ्तार किया। भागीरथ पर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार, हत्या के प्रयास, वाहन चोरी व धोखाधड़ी सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये आरोपी सात साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंकता फिर रहा था। इसने तीन राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में वांछित भागीरथराम की तलाश राजस्थान पुलिस के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कर रही थी। छह जिलों बाड़मेर, बालोतरा, अजमेर, फलोदी, जोधपुर और जालौर में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

नशे के धंधे से गोवा तक पहुंचा
भागीरथ ने मादक पदार्थों से कमाए पैसे गोवा में शराब के कारोबार में लगाए और तीन दुकानों की खरीद के साथ पूरे परिवार को वहीं बसा लिया। लेकिन उसका नेटवर्क सक्रिय रहा। वह हर दो-तीन महीने में गुड़ामालाणी आकर अपने पुराने धंधे को मैनेज करता रहा। भागीरथ के अनुसार, उसने पहले मेहनत-मजदूरी की, मुंबई और सूरत में रोजगार किया, लेकिन पत्नी और ससुरालवालों की अपेक्षाओं और तानों के चलते वह नशे के कारोबार में उतर गया। उसका बहनोई और साला इस धंधे में पहले से सक्रिय थे, जिन्होंने उसे तस्करी के गुर सिखाए।

पढ़ें: विदेशी वस्तुओं की होली जलाकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प, पाकिस्तान समर्थक देशों का बहिष्कार

हीरे घिसने वाला बना समाज का ‘घुन’
सूरत में छह साल तक हीरे तराशने वाला भागीरथ, नशे के धंधे में उतरकर समाज के ‘हीरों’ को नशे के दलदल में धकेलता रहा। भागीरथ अब तक का पहला ऐसा किंगपिन निकला, जिसने तीन राज्यों मध्यप्रदेश, झारखंड और मणिपुर में अपने धंधे का जाल फैलाया था। मणिपुर से अफीम की खेप ट्रकों में कैविटी बनाकर राजस्थान लाता था। बताया जा रहा है कि गोवा में एक नई शराब दुकान के सौदे के लिए भागीरथ के आने की सूचना मुखबिर ने दी। SGPDA मार्केट, मर्मुगाओ में दस्तावेज तैयार कराते वक्त उसे धर दबोचा गया।

सहयोगी दिनेश भी गिरफ्तार
भागीरथ की निशानदेही पर धोरीमन्ना निवासी दिनेश पुत्र मांगाराम को भी गिरफ्तार किया गया, जिस पर 10,000 का इनाम घोषित था। दिनेश एक बीएड कॉलेज चलाता था और अपराधियों को शरण, संसाधन और सतर्कता देता था। वह साइक्लोनर टीम की हर हलचल पर नजर रखता था। उस पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ऑपरेशन शकीरा: जोधपुर ग्रामीण का बड़ा सौदागर पकड़ा गया
इसी समय, साइक्लोनर टीम ने जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा क्षेत्र के राकेश मतवाला पुत्र ओमप्रकाश को भी गिरफ्तार किया। उस पर मादक पदार्थ तस्करी, हथियार कानून और वाहन चोरी के कई प्रकरण दर्ज थे और ₹20,000 का इनाम घोषित था। संगीत प्रेमी राकेश मतवाला का ऑपरेशन उसके नाम के अक्षरों से प्रेरित होकर शकीरा नाम दिया गया, क्योंकि वह लोगों को नशे में 'झूमने' पर मजबूर कर देता था। बताया जा रहा है कि कापरड़ा के खेजड़ली क्षेत्र में अपने खेत में बनी कोठी को सुरक्षित ठिकाना बना रखा था। साइक्लोनर टीम ने मोटरसाइकिलों पर पहुंचकर अचानक घेराबंदी की और उसे टेबल के नीचे छिपे हुए दबोच लिया।

चोर-चोर मौसेरे भाई: सुनील उर्फ रोबिन भी गिरफ्तार
राकेश की गिरफ्तारी के बाद पकड़ा गया सुनील विश्नोई, जो खुद भी 10,000 का इनामी बदमाश निकला। वह सांचौर के लक्ष्मण देवासी हत्याकांड में वांछित था। उसने नाम बदलकर रोबिन रख लिया था और दिनेश सारण की बहन को ‘धर्म बहन’ बनाकर उसके फार्महाउस पर फरारी काट रहा था। सुनील और राकेश एक-दूसरे को अपनी असली पहचान छिपाकर दोस्त बने हुए थे।

पढ़ें: महिला का जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ऑपरेशन दंश: बालोतरा से दबोचा गया 30 हजार का इनामी दिनेश
तीसरे मोर्चे पर, साइक्लोनर टीम ने बालोतरा निवासी दिनेश पुत्र बाबूलाल को भी धर दबोचा। वह पिछले 16 साल से नशे के धंधे में सक्रिय था लेकिन अब तक खुद को मासूम साबित करने में सफल रहा। बीबीए पास दिनेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था लेकिन गलत संगत के चलते अपराध की राह पर चल पड़ा। दिनेश एक रिटायर्ड थानेदार का दामाद है और पुलिस को लंबे समय तक गुमराह करता रहा। गिरफ्तारी के वक्त वह घर के एक बंद कमरे में छिपा मिला। उसके खिलाफ दर्ज केसों में हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और परीक्षा घोटाले जैसे संगीन मामले शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक का बयान
आईजी विकास कुमार ने बताया कि साइक्लोनर टीम की ये तीनों कार्रवाइयां मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सशक्त संदेश हैं। पुलिस अब केवल अपराधियों के पीछे नहीं भाग रही, बल्कि उनकी जड़ें उखाड़ने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

करनाल में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान झिंडा बोले- सिखों के लिए शिक्षा, चिकित्सा और समाज कल्याण प्राथमिकता

01 Jun 2025

बलरामपुर में परिवार परामर्श केंद्र में दूर की गई परिवारों की दूरियां, बनी बात को एक साथ गए

01 Jun 2025

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा: पहली पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने साझा किए अनुभव

01 Jun 2025

अमेठी में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दुर्गन भवानी का गेट गिरा, युवक की मौत

01 Jun 2025

Dhar News: धार में IPL सट्टा पकड़ाया, लाखों रुपए का लेखा-जोखा जब्त, पांच आरोपी फरार, एक को ही पकड़ पाई पुलिस

01 Jun 2025
विज्ञापन

रायबरेली में रेलवे अधिकारियों की लापरवाही, अंडरपास में पानी भरने से आवागमन में समस्या

01 Jun 2025

जिंदल स्कूल रोड पर जलभराव की समस्या के विरोध में हिसार संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

01 Jun 2025
विज्ञापन

अंबाला में द पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज कोऑपरेटिव बैंक की बैठक में हंगामा

01 Jun 2025

कुरुक्षेत्र में सड़कों पर उतरे स्कूलों में लगे पार्ट टाइम प्रदेशभर के कर्मचारी

01 Jun 2025

अंबाला में 35 से 74 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने हॉकी में दिखाया दमखम

01 Jun 2025

रोहतक में कोविड मामले में पीजीआई अलर्ट, बरती जा रही सावधानी

01 Jun 2025

अंबाला मेंअवकाश के चलते शरू नहीं हो पाई सूरजमुखी की खरीद, किसान बोले- गर्मी कम होने के कारण उपज भी घटी

01 Jun 2025

कुरुक्षेत्र में पांच दिन बाद हवालात से भागा आरोपी काबू

01 Jun 2025

Dewas News: देवास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट आने से जवान का हाथ कटा, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

01 Jun 2025

Sidhi News: सीधी के पुराने बस स्टैंड में महिला और पुरुष ने मिलकर युवक की डंडों से की पिटाई, वीडियो वायरल

01 Jun 2025

Hamirpur: अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन

Rajasthan News: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अंबाजी धाम में किए दर्शन, अंबे से मांगी टीम की जीत की दुआ

01 Jun 2025

MP News: 1100 किमी पैदल चल कुबेरेश्वर धाम पहुंचीं चाची-भतीजी, इसलिए की पदयात्रा, पंडित मिश्रा ने किया सम्मान

01 Jun 2025

Sirmaur: नर्सिंग स्कूल नाहन में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

01 Jun 2025

Kirori Lal Meena: नकली खाद के खिलाफ कार्रवाई करने ब्यावर पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल | Amar Ujala

01 Jun 2025

आगरा में 21 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा...आसान सवालों को देख लिख उठे परीक्षार्थियों के चेहरे

01 Jun 2025

Ujjain News: छोटे भाई से था विवाद, बड़े भाई को अकेला देखा तो कर डाली हत्या, घटना से मची सनसनी

01 Jun 2025

Kullu: अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

01 Jun 2025

पांच केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा...चेकिंग के बाद ही दिया गया प्रवेश

01 Jun 2025

कार की टक्कर में 15 फिट हवा में उछले दो युवक, 30 मीटर दूर घिसट कर गए दो दोस्त

01 Jun 2025

चंडीगढ़ में नॉर्थ इंडिया ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में जोरदार मुकाबले

01 Jun 2025

कौशांबी के सरदार बल्लभ भाई पटेल में चल रही नकल, निरीक्षक को हटाया

01 Jun 2025

बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रथम पाली की परीक्षाएं हुई संपन्न

01 Jun 2025

रोहतक में दयानंद मठ में हुआ मासिक वैदिक सत्संग का आयोजन

01 Jun 2025

फतेहाबाद के जिला पुस्तकालय को नए बस स्टैंड में शिफ्ट किए जाने को लेकर विरोध, सामाजिक संगठनों बैठक हुई शुरू

01 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed