फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Pledge to burn foreign products and adopt indigenous products, boycott pro-Pakistan countries

Ajmer News: विदेशी वस्तुओं की होली जलाकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प, पाकिस्तान समर्थक देशों का बहिष्कार

Sun, 01 Jun 2025 07:12 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

Ajmer: कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के संयोजक डॉ. संत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने वीरता का परिचय दिया है, ऐसे में प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह देशविरोधी रुख अपनाने वाले देशों के उत्पादों का बहिष्कार करे।

विज्ञापन
Pledge to burn foreign products and adopt indigenous products, boycott pro-Pakistan countries
विदेशी वस्तुओं की होली जलाकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में रविवार को बजरंगगढ़ चौराहा स्थित विजय स्मारक पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विदेशी सामान की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन देशों के विरोध में किया गया जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन किया है। विशेष रूप से चीन, टर्की और उज्बेकिस्तान के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के संयोजक डॉ. संत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने वीरता का परिचय दिया है, ऐसे में प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह देशविरोधी रुख अपनाने वाले देशों के उत्पादों का बहिष्कार करे। उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि हम देशभक्ति को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, बल्कि अपने क्रियाकलापों में भी उसे उतारें। विदेशी वस्तुओं का त्याग कर हम देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकते हैं और दुश्मन देशों को आर्थिक चोट पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन


डॉ. संत कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए लोकल फॉर वोकल के आह्वान को याद दिलाते हुए कहा कि यह आंदोलन उसी विचारधारा को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह प्रतीकात्मक होली देशवासियों को यह संदेश देती है कि विदेशी वस्तुएं सिर्फ सुविधाजनक नहीं बल्कि कभी-कभी राष्ट्रविरोधी ताकतों को समर्थन देने का जरिया बन जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: महिला का जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

इस अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ के नारे लगाए और विदेशी उत्पादों की होली जलाकर उनका विरोध जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारियों और युवाओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह शपथ ली कि वे न सिर्फ खुद विदेशी वस्तुओं का त्याग करेंगे बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों को जागरूक करना और यह संदेश देना था कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमा पर नहीं, बल्कि बाजार और उपभोक्ता के स्तर पर भी लड़ी जाती है। विदेशी उत्पादों की जगह स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देकर हम न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान को भी ऊंचा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed