{"_id":"6ab25713749ffea50504d42c","slug":"tarang-shakti-exercise-to-be-held-in-jodhpur-from-september-26-fighter-jets-from-seven-countries-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जोधपुर में 26 सितंबर से तरंग शक्ति अभ्यास, अमेरिका के F-35 समेत 7 देशों के लड़ाकू विमान होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जोधपुर में 26 सितंबर से तरंग शक्ति अभ्यास, अमेरिका के F-35 समेत 7 देशों के लड़ाकू विमान होंगे शामिल
Tue, 22 Sep 2026 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 22 Sep 2026 03:53 PM IST
सार
जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक ‘तरंग शक्ति’ हवाई अभ्यास होगा। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई हिस्सा लेंगे। अमेरिकी एफ-35 पहली बार अभ्यास में प्रदर्शित होगा। भारतीय वायुसेना राफेल, तेजस समेत कई विमान उतारेगी।
विज्ञापन
जोधपुर में दुनिया के घातक फाइटर जेट्स का जमावड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत सात विदेशी देश 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित होने वाले दूसरे ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास में हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना अपने राफेल, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई समेत अन्य हवाई संसाधनों का प्रदर्शन करेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य भारत की रक्षा क्षमता को प्रदर्शित करना और विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच आपसी तालमेल एवं संचालन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना ने बताया कि विभिन्न देशों के हवाई बेड़ों में शामिल अमेरिका का बहुउद्देश्यीय स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-35, फ्रांस का राफेल, यूएई का एफ-16 और बांग्लादेश का सी-130जे जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर दो सप्ताह तक चलने वाले अभ्यास में ‘हाई-ऑक्टेन संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यास’ का प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि एफ-35 ने एयरो इंडिया 2025 में हिस्सा लिया था, लेकिन ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास में पहली बार इसे प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम
यह बड़ा हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास के तुरंत बाद आयोजित होगा। भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच द्विपक्षीय हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ भी 9 से 22 सितंबर तक इसी स्थान पर आयोजित किया गया। ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास का पहला संस्करण 2024 में दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसका पहला चरण तमिलनाडु के सुलूर और दूसरा चरण जोधपुर में हुआ था। इसमें ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस समेत कई देशों के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया था।