Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Alasan Sarpanch election vote-counting issue–hunger strike enters 19th day mass sit-in protest

जालोर: आलासन सरपंच चुनाव की दोबारा मतगणना की मांग पर 19वें दिन भी भूख हड़ताल, कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव

Wed, 18 Nov 2026 08:17 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 08:17 PM IST
Alasan Sarpanch election vote-counting issue–hunger strike enters 19th day mass sit-in protest

जालोर जिले की आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए करण सिंह की भूख हड़ताल बुधवार को 19वें दिन भी जारी रही। आंदोलन के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट के सामने महापड़ाव आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने अस्पताल चौराहे से आहोर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया और यातायात सुचारू करवाया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोबारा मतगणना कराने और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक वोट से हार-जीत के बाद शुरू हुआ विवाद
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए रकमादेवी पत्नी जोगराज सिंह राजपुरोहित और प्रकाश कंवर पत्नी करण सिंह के बीच मुकाबला हुआ था। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने रकमादेवी को एक वोट से विजयी घोषित किया था। इसके बाद करण सिंह ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग की।

पढे़ं: बूंदी चौपाटी पर आधा दर्जन गुमटियों में लगी भीषण आग: दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, असामाजिक तत्वों पर शक

करण सिंह का आरोप है कि कुल पड़े मतों में से दो मतपत्र गायब हैं। उन्होंने खारिज किए गए मतों को भी दोबारा मतगणना में शामिल करने की मांग की है। इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी, जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार अर्जुन सिंह और नायब तहसीलदार ज्ञानेश त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने भाजपा नेता पुखराज वीराना पर बूथ में प्रवेश कर धांधली करने का आरोप भी लगाया है।

महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगाने का किया प्रयास
महापड़ाव के दौरान कलेक्ट्रेट के सामने अस्पताल चौराहे से आहोर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान कई महिलाएं सड़क के बीच बैठ गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस और अन्य ग्रामीणों ने समझाइश कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

डीजे बंद करवाने पर पुलिस से हुई बहस
शाम को धरना स्थल पर कुछ लोग डीजे की धुन पर नाचते नजर आए। तेज आवाज में बार-बार डीजे बजने पर प्रशासन ने इसे बंद करवाने का प्रयास किया। इस बात को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हो गई। कुछ समय के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

न्याय मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी
करण सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही उनके प्राण चले जाएं, लेकिन वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने धरना स्थल पर मौत होने की स्थिति में वहीं समाधि बनाने की बात भी कही। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित भी मौजूद रहे। उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: शिमला में सजेगी विंटर ट्रैवल प्रदर्शनी, पर्यटन की सतत विकास नीति पर होगा मंथन

18 Nov 2026

VIDEO: नवीगंज में निकली भव्य राम बारात, 35 आकर्षक झांकियों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

18 Nov 2026

VIDEO: थाना न्यू आगरा के सुरेश नगर में शाहीद उर्फ गुड्डू पहलवान की हत्या के मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी

18 Nov 2026

रेवाड़ी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

18 Nov 2026

मंडी: पंजालग स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति को दो दिन दिया प्रशिक्षण

18 Nov 2026
विज्ञापन

पीलीभीत: कहीं बीएलओ का इंतजार, कहीं सूची में अब भी गलतियों की भरमार

18 Nov 2026

मंडी: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे मल्टी टास्क वर्कर, निकाली रैली

18 Nov 2026
विज्ञापन

बिलासपुर: मार्कंडेय में भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण लीलाओं का किया गुणगान

18 Nov 2026

कुमारसैन: त्रैमासिक बैठक में बीडीसी सदस्य वेद वर्मा ने उठाईं कांगल, कोटीघाट और मोगड़ा की जनसमस्याएं

18 Nov 2026

गंगनानी में साधु-संतों और साधकों को वितरित की शीतकालीन सामग्री

18 Nov 2026

जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद

18 Nov 2026

Video: लखनऊ में शांति स्वरूप भटनागर टूर्नामेंट में वॉलीबाल का मुकाबला

18 Nov 2026

हांसी में इनेलो की युवा इकाई की बैठक, बेरोजगारी और नशे पर भाजपा सरकार पर निशाना

18 Nov 2026

वेतन बढ़ोतरी और नई भर्तियों की मांग को लेकर पर्यावरण मित्रों का नगर निगम में प्रदर्शन

18 Nov 2026

जोगिंद्रनगर: भाजपा ने किया लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव

18 Nov 2026

वीडियो: प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गूंजने लगे मंडी के जलाशय, हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे

18 Nov 2026

जमीन विवाद के बीच स्कॉर्पियो ने कई लोगों को रौंदा, हादसे में दो लोगों की मौत

18 Nov 2026

बरेली: पशु तस्करी के पांच आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल

18 Nov 2026

VIDEO: अपराजिता अभियान के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

18 Nov 2026

VIDEO: महर्षिपुरम में स्टंटबाजी कर रही कार ने साइकिल सवार को उड़ाया, वीडियो वायरल

18 Nov 2026

VIDEO: थाना रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में कैंटर चोर को पकड़ा, जाकिर पैर में गोली लगने से घायल

18 Nov 2026

VIDEO: पूनम यादव के बाद अब मनल चौहान ने चमकाया मैनपुरी का नाम

18 Nov 2026

VIDEO: आस्था और भक्ति के रंग में रंगी मथुरा, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई अक्षय नवमी की परिक्रमा

18 Nov 2026

VIDEO: मैनपुरी पहुंचे मनल, शहरवासियों ने दिल खोलकर लुटाया प्यार

18 Nov 2026

VIDEO: अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण

18 Nov 2026

VIDEO: नाली में पड़ा मिला 16 से 20 सप्ताह का भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

18 Nov 2026

VIDEO: सीयरदेवी मंदिर से तीसरी बार पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

18 Nov 2026

सोलन: 17 वार्डों में नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

18 Nov 2026

सचिवालय कूच के दौरान बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठीं आशाएं

18 Nov 2026

जौनपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने कई लोगों को रौंदा, दो की मौत

18 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed