Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jaisalmer News
›
Jaisalmer News: Two youths died, child and elderly woman injured after Scorpio car overturned in Barmer
{"_id":"6802543b25d94d93920ea18e","slug":"two-youths-died-a-child-and-an-elderly-woman-were-injured-when-a-scorpio-car-overturned-in-barmer-jaisalmer-news-c-1-1-noi1403-2848046-2025-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: बाड़मेर में स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से दो युवकों की मौत, बच्चा और बुजुर्ग महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: बाड़मेर में स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से दो युवकों की मौत, बच्चा और बुजुर्ग महिला घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 08:02 PM IST
Link Copied
बाड़मेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग महिला और एक बच्चा घायल हो गया। यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुर्जा फांटे के पास हुई।
घटना के अनुसार, एक स्कॉर्पियो गाड़ी सरली गांव से हाथी तला गांव जा रही थी। कुर्जा फांटे के पास अचानक गाड़ी के सामने बकरी आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। गाड़ी में चार-पांच लोग सवार थे। इस हादसे में मुकेश और फूसाराम नामक दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मुकेश और फूसाराम को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला और बच्चे का उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा, कोतवाली थाना अधिकारी बलभद्र सिंह मय पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे कलाराम ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार लोग हाथी तलाश रहे थे। गाड़ी के सामने अचानक बकरी आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी में घायलों को बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।
बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र कुर्जा फांटे के पास हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि गंभीर घायल मुकेश और फूसाराम की मौत हो गई है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घायल महिला और बच्चे का उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।