Rajasthan Crime: कोटा में बेल्ट से बंधा मिला युवक का शव, भाभी से बातचीत करने से टोकने पर की गई हत्या
Kota News: कोटा में युवक भंवरलाल का शव उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर पड़ा मिला। पुलिस ने जाकर देखा तो उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसका पैर बेल्ट से बंधा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...।
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक का बेल्ट से बंधा हुआ शव मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। सूचना के बाद रानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डॉक्टरों से जांच के बाद मोर्चेरी में रखवाया। वहीं, शव की पहचान होने के बाद रानपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया है। जांच में सामने आया है कि हमलावर युवक को पत्थर की दीवार के सहारे पटककर फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों से भंवरलाल भील के बारे में जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें- Bundi: ‘राहुल और सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो यह भाजपा…’, विधायक अशोक चांदना ने दी चेतावनी
रानपुर थानाधिकारी रामविलास ने बताया कि मृतक भंवरलाल भील डोलिया गांव का निवासी था जो कि गुरुवार को अपने घर से निकला था। लेकिन शाम तक जब वो वापस नहीं आया तो परिजन उसे तलाश करने के लिए निकले थे। उसके बाद भंवरलाल उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने जाकर देखा तो उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसका पैर बेल्ट से बंधा हुआ था। वहीं, मौके पर ही एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाया गया। उसके बाद जरूरी सबूत भी इकट्ठे किए गए। परिजनों ने बताया कि भंवरलाल अपनी भाभी के साथ रहता था। मृतक का भाई वर्तमान में जेल में बंद है, जिसके पिता मजदूरी करते हैं।
वहीं, मृतक के चाचा देवलाल ने बताया कि मकान के सामने हेमराज नाम का युवक रहता है। हेमराज भंवरलाल की भाभी से बातचीत करता था। ऐसे में भंवरलाल ने कई बार हेमराज को टोका था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। गुरुवार को हेमराज बकरियां चराने गया था। उसी के पीछे भंवरलाल उसे समझाने गया। आरोप है वहीं पर ही दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद भंवरलाल की हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें- Bijaynagar Blackmail Case: बिजयनगर मामले में बड़ा अपडेट, सभी आरोपियों के खिलाफ POCSO कोर्ट में चार्जशीट पेश
इस मामले को लेकर मृतक के चाचा ने शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में पड़ोसी हेमराज और गांव के युवक बबलू पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक की भाभी का पिछले तीन साल से पड़ोसी हेमराज से अफेयर चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.