फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Upper-Caste Groups Announce NOTA Campaign Over UGC Rollback Demand in Rajasthan

राजस्थान: यूजीसी रोलबैक से नोटा तक, जयपुर में राष्ट्रीय आमजन मोर्चा का दावा; कहा- हमारी मर्जी से बनेगा मेयर

Tue, 08 Sep 2026 05:22 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 05:22 PM IST
Upper-Caste Groups Announce NOTA Campaign Over UGC Rollback Demand in Rajasthan
आगामी चुनावों के बीच राष्ट्रीय आमजन मोर्चा एवं राष्ट्रीय हिंदू महासभा सहित विभिन्न संगठनों ने यूजीसी रोलबैक महाअभियान और राजस्थान के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर जयपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता को राष्ट्रीय आमजन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक विजय कौशिक और महिपाल मकराना ने संबोधित किया।

पांच सूत्री मांगों पर समर्थन मांगा, नहीं तो नोटा की अपील
विजय कौशिक ने कहा कि संगठन की ओर से उन प्रत्याशियों और नेताओं को समर्थन दिया जाएगा, जो संगठन की पांच सूत्री मांगों का अपने क्षेत्र में लिखित रूप से समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि समर्थन नहीं मिलने की स्थिति में सवर्ण समाज से नोटा का इस्तेमाल करने की अपील की जाएगी। कौशिक ने कहा कि संगठन चुनाव के दौरान अपने मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच अभियान चलाएगा।

संगठन की प्रमुख मांगें क्या हैं?
कौशिक के मुताबिक, उनकी प्रमुख मांगों में यूजीसी रोलबैक, एससी/एसटी एक्ट को समाप्त करना, आर्थिक आधार पर आरक्षण, एक देश-एक कानून, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा और EWS व्यवस्था का सरलीकरण शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण छात्रों के हित प्रभावित हो रहे हैं और राजनीतिक फायदे के लिए समाज तथा छात्रों के बीच विभाजन की स्थिति पैदा की जा रही है।

चुनावों में नोटा के पक्ष में अभियान का दावा
उन्होंने कहा कि यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन चल रहा है और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। कौशिक ने जल्द ही दिल्ली कूच की तैयारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले चुनावों के दौरान नोटा के पक्ष में अभियान चलाया जाएगा। संगठन का कहना है कि चुनाव में बहिष्कार के बजाय मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए नोटा का विकल्प चुनना चाहिए।

'हमारी मर्जी से बनेगा जयपुर का मेयर'
महिपाल सिंह मकराना ने कहा, "इस बार मेयर जयपुर हमारी मर्जी से बनेगा और हम चाहेंगे कि जो हमें समर्थन देगा, वही उस गद्दी पर बैठे।" उन्होंने बीकानेर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह शर्म की बात थी कि जिस सांसद और केंद्रीय मंत्री ने एक काला कानून बनाया, वहां सवर्ण समाज के लोग उसे मंच पर बैठाकर उसका भाषण सुन रहे थे और तालियां बजा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब समाज जाग चुका है और आगामी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर ही रहेगा।

विकास की धीमी रफ्तार और बकाया भुगतान पर भी उठाए सवाल
प्रेस वार्ता में राजस्थान के स्थानीय मुद्दों को भी उठाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों द्वारा कार्यकर्ताओं की अनदेखी, विकास कार्यों की धीमी रफ्तार, हजारों करोड़ रुपये के बकाया भुगतान और जयपुर को देश का नंबर वन शहर बनाने का अधूरा सपना जनता में नाराजगी पैदा कर रहा है। संगठन ने इन मुद्दों को लेकर सरकार और राजनीतिक दलों से जवाबदेही की मांग की।

चुनाव बहिष्कार नहीं, नोटा से विरोध दर्ज कराने की अपील
कौशिक ने कहा कि चुनाव का बहिष्कार करने के बजाय मतदाताओं को अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग करते हुए नोटा का विकल्प चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों को समर्थन दिया, लेकिन उनके अनुसार जनता को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। ऐसे में नोटा को सरकार और राजनीतिक व्यवस्था के प्रति विरोध दर्ज कराने का माध्यम बताया गया।

यह भी पढ़ें: अमायरा मौत केस में फिर गरमाया माहौल, CJP ने ढीली धाराओं और जमानत पर उठाए सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

'नेताओं का गली-गली प्रचार जनता की नाराजगी का संकेत'
उन्होंने दावा किया कि मौजूदा चुनावों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं का गली-गली जाकर प्रचार करना जनता की नाराजगी का संकेत है। कौशिक ने कहा कि युवा देश की धरोहर हैं और समाज को बांटने वाली नीतियों का विरोध जारी रहेगा। संगठन ने आगामी चुनावों में अपने मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने और मतदाताओं के बीच अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: पैनल डिस्कशन में मंच पर मौजूद आरपी सिंह चेयरमैन यूपी पीसीबी, उमाशंकर पांडेय वाटर मैन, योगेश जी

08 Sep 2026

शिमला: मजदूरों का न्यूनतम वेतन 30 हजार और ईएसआईसी की सीमा 42 हजार करने की मांग, जानें क्या कुछ बोले प्रदीप सिंह तोमर

08 Sep 2026

लखनऊ में दो दिवसीय यूपी टेक्स-2026 का शुभारंभ, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

08 Sep 2026

रेवाड़ी में सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों ने लगाया जाम, तुरंत शुरू हुआ काम

08 Sep 2026

मंडी: निचली अंसवाई तक बस सेवा बहाल करने का अल्टीमेटम

08 Sep 2026
विज्ञापन

सोलन: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल बोले- हेलीपैड से पहले परवाणू को दें बुनियादी सुविधाएं

08 Sep 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 34वां दिन, बर्खास्तगी की लटकी तलवार

विज्ञापन

भिवानी जिले के सांगा गांव के सरकारी स्कूल के गेट पर दिया विद्यार्थियों ने धरना

08 Sep 2026

सिरमौर: शक्तिनगर के पास पलटी पिकअप, चालक बाल-बाल बचा

08 Sep 2026

रामपुर बुशहर: किन्नौर के मोरंग में गीतों पर झूमे लोग, पारंपरिक वेशभूषा में दिखा संस्कृति का रंग

08 Sep 2026

VIDEO: कार ने रौंद दी स्कूटी सवार युवती, सीसीटीवी आया सामने

08 Sep 2026

वीडियो: पीलीभीत में 12 दुकानें ध्वस्त, नगर पालिका ने चलाया बुलडोजर

08 Sep 2026

रामपुर बुशहर: ठियोग-रामपुर हाईवे चार घंटे रहा बंद, कड़ी मशक्कत के बाद बहाल

08 Sep 2026

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश पकड़े, एक घायल, अवैध असलहा बरामद

08 Sep 2026

औरैया: अटसू में तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव, दो दिन से था लापता

08 Sep 2026

सिरमौर: नाहन में बेसहारा पशुओं के खिलाफ संयुक्त अभियान, पहले दिन नौ पकड़े

08 Sep 2026

कांगड़ा: करीब एक साल बाद बहाल हुई बस सेवा, ग्रामीणों ने बांटी मिठाई

08 Sep 2026

मंडी: फुटपाथ के टूटे जालों से बढ़ा हादसों का खतरा, मरम्मत का इंतजार

08 Sep 2026

कानपुर दक्षिण में दूसरी पुलिया भी क्षतिग्रस्त, हजारों लोगों को हर समय हादसे का डर

08 Sep 2026

एमपी की सबसे बड़ी कपास मंडी में नए सीजन का आगाज: मुहूर्त में 8411 क्विंटल भाव, दिनभर आठ हजार के पार रहा रेट

08 Sep 2026

हापुड़: 50 खंभों की लाइन काट ले गए चोर, सैकड़ों बीघा फसल पर संकट, किसान परेशान

08 Sep 2026

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की ढाबों पर छापेमारी, सड़ी सब्जियां और गंदगी मिली

Yamunotri Highway: जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जोखिम भरी आवाजाही

08 Sep 2026

हमीरपुर: विवेक नगर में गोलियों की तड़तड़ाहट, व्यापारी ने युवकों पर किए कई फायर; जांच में जुटी पुलिस

08 Sep 2026

कानपुर: अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

08 Sep 2026

जोधपुर: रामदेवरा से लौट रहे जातरुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 16 घायल, हाल जानने अस्पताल पहुंचे शेखावत

08 Sep 2026

केएमपी पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 24 से ज्यादा घायल

कोरबा: सैकड़ों मुर्गियों के बीच फुंफकार रहा था नाग, पोल्ट्री फार्म में मची अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू किया

08 Sep 2026

बरेली: देखते ही देखते किच्छा नदी में समा गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, देखें वीडियो

08 Sep 2026

लखनऊ में सरकारी प्रोत्साहन के बावजूद संकट में रेवड़ी कारोबार

08 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed