फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   National Aamjan Morcha to Use NOTA as Political Pressure Tool in Rajasthan Local Body Elections

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले संगठनों का नया मोर्चा, समर्थन नहीं करने वाले दलों के खिलाफ NOTA अभियान का ऐलान

Wed, 26 Aug 2026 10:15 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 10:15 PM IST
National Aamjan Morcha to Use NOTA as Political Pressure Tool in Rajasthan Local Body Elections

राजस्थान में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की प्रक्रिया के बीच करीब 16-17 सामाजिक संगठनों ने राजनीतिक दलों पर दबाव बनाने के लिए नई रणनीति का ऐलान किया है। राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय आमजन मोर्चा (राम) के गठन की घोषणा की गई। बैठक में तय किया गया कि आगामी चुनावों में सामाजिक और नीतिगत मुद्दों को चुनावी बहस के केंद्र में लाया जाएगा।

मोर्चे के संयोजक विजय कौशिक ने कहा कि जो राजनीतिक दल उनकी मांगों का समर्थन करेगा, समाज उसके साथ खड़ा होगा। वहीं, जो दल इन मांगों का समर्थन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से NOTA को लेकर मतदाताओं के बीच जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

10 फीसदी से ज्यादा NOTA पर चुनाव रद्द करने की मांग

विजय कौशिक ने कहा कि स्वर्ण समाज NOTA के माध्यम से अपनी ताकत दिखाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिस स्थान पर 10 प्रतिशत से अधिक NOTA वोट पड़ेंगे, वहां चुनाव रद्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोर्चे का उद्देश्य सरकार को स्पष्ट संदेश देना है कि समाज और जातियों के आधार पर देश को बांटने की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी।

इन मुद्दों पर बनी सहमति

बैठक में कई सामाजिक और नीतिगत मुद्दों को लेकर सहमति बनी। इनमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से संबंधित नीतियों की वापसी, आर्थिक आधार पर आरक्षण, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण को सरल बनाना, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा और ‘एक देश, एक कानून’ जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा NOTA को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का भी फैसला लिया गया। मोर्चे ने कहा कि इन मुद्दों को आगामी चुनावों में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

नेताओं से नाराजगी NOTA के जरिए जताने की तैयारी

करणी सेवक राम सिंह शेखावत ने कहा कि मोर्चा नेताओं के प्रति लोगों की नाराजगी को लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त करने के लिए मतदाताओं को NOTA के विकल्प के बारे में जानकारी देगा। वहीं, ग्लोबल यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ नीतिगत मुद्दों को भी प्रमुखता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

18 अक्टूबर को जयपुर में बड़ी रैली का ऐलान

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि 18 अक्टूबर को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में बड़ी रैली और सभा आयोजित की जाएगी। युवा कौशल तिवारी ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर युवा भी मोर्चे के साथ खड़े हैं।

बैठक में कई संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के प्रदेश प्रभारी पवन कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन शर्मा, अखिल भारतीय जनसंघ के अनिल शर्मा और राजस्थान ठेकेदार संघ के राम सिंह शेखावत समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मोर्चे की ओर से जिन प्रमुख मुद्दों को उठाने का फैसला किया गया है, उनमें आर्थिक आधार पर आरक्षण, EWS आरक्षण का सरलीकरण, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, एक देश-एक कानून, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जुड़ी नीतियों की वापसी और NOTA को लेकर जनजागरूकता अभियान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखीमपुर खीरी: सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शहर, निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

26 Aug 2026

नाहन: मायाराम शर्मा बोले- 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की शर्त हटाए सरकार

26 Aug 2026

बाराबंकी: बाराबंकी में सरयू नदी की कटान से बबुरी गांव के सात घर समाए

26 Aug 2026

पानीपत: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पीला पंजा, मिनी बाईपास का रास्ता साफ; 237 कब्जाधारियों को नोटिस जारी

26 Aug 2026

मुरादाबाद मंडल की नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने संभाला कार्यभार, गिनाईं प्राथमिकताएं

26 Aug 2026
विज्ञापन

बिलासपुर: चौथे दिन बरड़ के समीप सुन्हाणी-घुमारवीं मार्ग बहाल

26 Aug 2026

अयोध्या: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस

26 Aug 2026
विज्ञापन

Chamoli: खेता मानमती के सुयालकोट में 150 मीटर का नया स्लाइडिंग जोन बना, संकट में दस हजार की आबादी

26 Aug 2026

हमीरपुर: भोरंज कॉलेज में कविता सत्र, 60 विद्यार्थियों ने रचनाओं से रखे अपने विचार

लखीमपुर खीरी: ई-रिक्शा को बना दिया मिनी बस, चार की जगह बैठाईं 24 सवारियां, देखें वीडियो

26 Aug 2026

Chamoli: मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

26 Aug 2026

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय के निवेदिता छात्रावास में अमर उजाला का ‘अपराजिता’ कार्यक्रम

26 Aug 2026

Video: बारिश के बीच जुलूसों में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, झांकियों ने मोहा मन

26 Aug 2026

Video: लखनऊ में तेज बारिश, कई जगहों पर जलभराव, निकलना मुश्किल

26 Aug 2026

Video: गोमती में जल्द दौड़ेगा लग्जरी क्रूज, नदी की लहरों पर सैर से निखरेगा लखनऊ का पर्यटन

26 Aug 2026

Video: तेलीबाग में बारावफात जुलूस के बाद मिलाद, मजार पर चढ़ाई चादर

26 Aug 2026

Video: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

26 Aug 2026

VIDEO : गांव में लगातार दूसरी रात चोरी, दीवान के घर के पांच ताले तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ाए

26 Aug 2026

जींद: रक्षाबंधन पर पुलिस सतर्क, बाजारों और बस स्टैंड पर बढ़ाई निगरानी; महिला पुलिसकर्मियों की अलग तैनाती

26 Aug 2026

झज्जर: एचआईवी/एड्स जागरूकता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, संध्या द्वितीय

फतेहाबाद सफाई कर्मचारियों ने 30 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

26 Aug 2026

भोरंज: 60 विद्यार्थियों ने कविता के माध्यम से किए विचार प्रस्तुत

Chandigarh Dengue: स्वाइन फ्लू के बाद चंडीगढ़ में डेंगू की दस्तक, अब तक 5 मरीज मिले

ऊना: स्वर्ण सिंह राणा ने आरक्षण और यूजीसी संशोधन को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

26 Aug 2026

जगराओं में नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ रामपुरा मोहल्ला

26 Aug 2026

पीलीभीत: राज्यमंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित, लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की दी जानकारी

26 Aug 2026

अंबेडकरनगर: सीहमई में लगातार दूसरी रात चोरी, दीवान के घर के पांच ताले तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ाए

26 Aug 2026

नारनौल इस्लामपुरा के जोहड़ में नहीं पहुंचा नहरी पानी, पशुओं के सामने पेयजल का संकट

रामपुर: सुदामा मेहता बोले- पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं की तो 2027 के चुनाव सरकार पर पड़ेंगे भारी

26 Aug 2026

काशीपुर: पॉलिटेक्निक के छात्रों ने मोबाइल और कंप्यूटर से चलने वाला रोबोट विकसित किया

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed