फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Civic Polls: 4,884 Nominations Filed, Scrutiny to Be Held Today

जयपुर निकाय चुनाव: 690 वार्डों के लिए 4,238 उम्मीदवारों ने भरे 4,884 नामांकन, आज होगी जांच

Tue, 01 Sep 2026 01:33 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 01:33 PM IST
Jaipur Civic Polls: 4,884 Nominations Filed, Scrutiny to Be Held Today

जयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। जिले की 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में सदस्य पद के लिए तीन दिनों में कुल 4,238 अभ्यर्थियों ने 4,884 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अंतिम दिन अकेले 3,549 अभ्यर्थियों ने 4,099 नामांकन पत्र जमा किए।

अंतिम दिन सबसे ज्यादा नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को 39 अभ्यर्थियों ने 48 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसके बाद 29 अगस्त को दूसरे दिन 650 अभ्यर्थियों ने 737 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चुनाव मैदान में उतरने के लिए पहुंचे। इस दिन 3,549 अभ्यर्थियों ने 4,099 नामांकन पत्र दाखिल किए। तीन दिनों में दाखिल हुए कुल नामांकन में जयपुर नगर निगम सबसे आगे रहा। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए कुल 1,392 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 1,253 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा शाहपुरा नगर परिषद में 432 अभ्यर्थियों ने 533 नामांकन पत्र दाखिल किए। चाकसू नगरपालिका में 269 अभ्यर्थियों ने 365 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए, जबकि चौमूं नगर परिषद में 205 अभ्यर्थियों ने 234 नामांकन पत्र दाखिल किए।

इन निकायों में भी बड़ी संख्या में नामांकन
जिले के अन्य नगरीय निकायों की बात करें तो बगरू में 210, बस्सी में 211, दूदू में 171, जमवारामगढ़ में 164, जोबनेर में 109, कालाडेरा में 113, कानोता में 74, खेजरोली में 162, किशनगढ़-रेनवाल में 144, मनोहरपुर में 223, नारायणा में 170, फागी में 196, फुलेरा में 108, सांभर में 172 और वाटिका में 133 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों के पास 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने का मौका रहेगा।

4 सितंबर को मिलेगा चुनाव चिह्न
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि चुनाव मैदान में अंतिम रूप से कितने प्रत्याशी डटे हैं। नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद जयपुर जिले की 19 नगरीय निकायों में चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। इसके बाद राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों का प्रचार अभियान भी जोर पकड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: महाकाल के दरबार में भस्म आरती का दिव्य नजारा, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा

01 Sep 2026

VIDEO: भाजपा अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका, शुद्धिकरण के नाम पर समाज को बांटने की साजिश का आरोप

31 Aug 2026

बनबसा में सीएम धामी का युवा संवाद: नशे व शिक्षा पर बेबाक चर्चा, टनकपुर में परीक्षा केंद्र की मांग; कांग्रेस पर भी साधा निशाना

31 Aug 2026

निषाद समाज की जातियों को विमुक्त जाति में शामिल करने की मांग; VIDEO

31 Aug 2026

VIDEO: हल्द्वानी में गूंजा देववाणी का जयघोष, मेयर गजराज ने किया संस्कृत शोभायात्रा का शुभारंभ

31 Aug 2026
विज्ञापन

सन्नपुरा गांव में लकड़बग्घे का हमला, सुनील ने हिम्मत दिखाकर बचाई जान, चचेरा भाई भी बाल-बाल बचा

31 Aug 2026

VIDEO: क्रिकेट ट्रायल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

31 Aug 2026
विज्ञापन

छह माह से जलभराव, सड़क पर ग्रामीणों ने रोपा धान, जताया विरोध; VIDEO

31 Aug 2026

खतरे के निशान से सिर्फ 85 सेमी दूर सोन नदी; VIDEO

31 Aug 2026

तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग, श्रेया बनीं मिसेज तीज; VIDEO

31 Aug 2026

कनहर बांध का जलस्तर फिर 262 के पार, 10 फाटक खुले, 4 बंद हुए; VIDEO

31 Aug 2026

यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन; VIDEO

31 Aug 2026

ब्राह्मण एकता परिषद ने किया प्रदर्शन; VIDEO

31 Aug 2026

बारिश से थाना परिसर जलमग्न, फरियादियों और पुलिसकर्मियों की बढ़ी परेशानी; VIDEO

31 Aug 2026

प्रार्थना सभा में छात्रा ने किया समाचार वाचन; VIDEO

31 Aug 2026

300 विद्यार्थियों ने पूछे यातायात, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल; VIDEO

31 Aug 2026

बुरहानपुर: गांव के बाहर नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पानी की टंकी के पास पड़ा मिला मासूम

31 Aug 2026

VIDEO: भीमताल में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता ने सौंपी तहरीर

31 Aug 2026

लखनऊ: रुदौली से आया युवक टॉवर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा

31 Aug 2026

फरीदाबाद में खेल दिवस पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया

31 Aug 2026

कानपुर से 20 मिनट में हेलीकॉप्टर से फरीदाबाद अस्पताल पहुंचा मरीज

31 Aug 2026

फतेहाबाद में पुरानी रंजिश में बाइक सवार पर हमला, गाड़ी सवार युवकों ने टक्कर मारकर डंडों से पीटा

31 Aug 2026

गुरुग्राम में खेल विभाग की सुस्ती से अधर में लटका चेंजिंग रूम और हॉल का निर्माण कार्य

31 Aug 2026

मशाल जुलूस निकाल सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष

रोहतक में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

31 Aug 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर पुलिस और आंदोलनकारियों में हुई तीखी नोकझोंक, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण

31 Aug 2026

चमोली: भालू ने महिला पर किया हमला, डंडी-कंडी के सहारे ले गए अस्पताल

31 Aug 2026

लुटेरी दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार: शादी के नाम पर 4.10 लाख की ठगी, तीन दिन बाद बड़ी बहन बनकर महिला ने कराया फरार

31 Aug 2026

कटनी: बीच सड़क युवक पर बरसे लाठी-डंडे, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज की काउंटर FIR

31 Aug 2026

कानपुर: राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed