फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sushant Singh Rajput Death Case: Surjeet Singh Rathore Makes Serious Claims, Says Probe Could Expose Big Names

राजस्थान: सुशांत की मौत पर करणी सेना नेता का बड़ा दावा, बोले- जांच हुई तो बेनकाब होंगे कई बड़े चेहरे

Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
सार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के छह साल से अधिक समय बाद करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने जयपुर में मामले को लेकर अपने पुराने दावों को दोहराया। राठौड़ ने कहा कि जांच एजेंसी इन पहलुओं की ईमानदारी से जांच करे तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case: Surjeet Singh Rathore Makes Serious Claims, Says Probe Could Expose Big Names
मुंबई करनी सेना अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के छह साल से अधिक समय बाद भी मामले को लेकर सवाल उठते हुए करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने जयपुर में सुशांत की मौत से जुड़े अपने दावों को दोहराते हुए जांच को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले की ईमानदारी से जांच करती है तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।
विज्ञापन


दिशा सालियान से जुड़े कथित राज का किया दावा
राठौड़ ने दावा किया कि सुशांत को दिशा सालियान के माध्यम से एक ऐसे कथित राज की जानकारी हो गई थी, जिससे बड़े-बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते थे। उनके अनुसार, इसी वजह से रिया चक्रवर्ती के माध्यम से सुशांत को कथित तौर पर ऐसी दवाएं दिलाई गईं, जिससे वे मानसिक रूप से ड्रग्स के आदी हो जाएं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि इसके बाद सुनियोजित तरीके से उनकी हत्या की गई।
विज्ञापन


'ये मेरे व्यक्तिगत आरोप और दावे हैं'
उन्होंने कहा कि यह उनके व्यक्तिगत आरोप और दावे हैं, लेकिन उनका मानना है कि जांच एजेंसी को इन पहलुओं की भी गंभीरता से पड़ताल करनी चाहिए। राठौड़ ने कहा कि अगर जांच सही दिशा में और पूरी ईमानदारी से होती है तो मामले में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉर्च्यूरी में रिया के कथित बयान का किया जिक्र
राठौड़ ने कूपर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में सुशांत का पार्थिव शरीर देखने से जुड़ा अपना पुराना दावा भी दोहराया। उन्होंने कहा कि 15 जून 2020 को वे मॉर्च्यूरी पहुंचे थे और रिया चक्रवर्ती के साथ अंदर गए थे। उनके मुताबिक, सुशांत का चेहरा देखने के बाद रिया ने कथित तौर पर ‘सॉरी बाबू’ कहा था। राठौड़ ने कहा कि उस समय उनके मन में सवाल उठा कि आखिर रिया किस बात के लिए माफी मांग रही थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रिया के उस कथन का वास्तविक अर्थ वे निश्चित तौर पर नहीं बता सकते।

पुलिस पर बयान दर्ज नहीं करने का आरोप
राठौड़ ने आरोप लगाया कि उन्होंने उस समय पुलिस और संबंधित अधिकारियों को अपनी बात बताई थी, लेकिन उनका बयान दर्ज नहीं किया गया। अब वे महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग के सामने दोबारा जांच की मांग रखने की बात कह रहे हैं।


बॉलीवुड के कथित ड्रग्स नेटवर्क पर भी लगाए आरोप
इसके साथ ही राठौड़ ने बॉलीवुड में कथित ड्रग्स नेटवर्क को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग में बड़े स्तर पर ड्रग्स का खेल चल रहा है और बड़ी संख्या में कलाकार इसके शिकार हैं। उनका दावा है कि जांच में ड्रग्स के एंगल की गहराई से पड़ताल होने पर भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed