फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Missing Youth Found Dead in Waterlogged Underpass Police Probe Murder Angle

जयपुर: दो दिन पहले घर से निकला था आशीष, अब अंडरपास में मिली लाश; हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Sep 2026 02:12 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 02:12 PM IST
सार

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में दादनपुरा पुलिया के नीचे अंडरपास में भरे पानी से 26 वर्षीय आशीष बैरवा का शव मिला। आशीष करीब दो दिन से लापता था। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन
Jaipur Missing Youth Found Dead in Waterlogged Underpass Police Probe Murder Angle
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अंडरपास में भरे पानी के अंदर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दादनपुरा पुलिया के नीचे पानी में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव दल की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


दो दिन से लापता था युवक
मृतक की पहचान जगतपुरा कच्ची बस्ती निवासी आशीष बैरवा (26) पुत्र कैलाश बैरवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आशीष करीब दो दिन पहले घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को अंडरपास के नीचे पानी में शव दिखाई देने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


एसडीआरएफ की मदद से पानी से निकाला शव
शिवदासपुरा थाना पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल की टीम की मदद से पानी के अंदर से शव बाहर निकलवाया। इसके बाद मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  चित्तौड़गढ़: सत्ता की चाबी के लिए जोड़तोड़ शुरू, रिजॉर्ट में भाजपा के 40 प्रत्याशी; कांग्रेस ने भी खेला दांव


पानी में गिरने से मौत की आशंका
शिवदासपुरा थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि आशीष के करीब दो दिन से लापता होने की जानकारी सामने आई है। शव भी करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में आशंका है कि अंडरपास में भरे पानी में गिरने के कारण आशीष की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मर्ग दर्ज कर जांच शुरू
पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आशीष अंडरपास तक कैसे पहुंचा और पानी में गिरने की परिस्थितियां क्या थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed