{"_id":"670148bc7820549d0106f5e1","slug":"he-made-a-fake-id-in-the-name-of-dausa-collector-and-messaged-three-tehsildars-police-is-searching-dausa-news-c-1-1-noi1350-2182717-2024-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa: कलेक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर तीन तहसीलदारों को कर दिया मैसेज, अब पुलिस कर रही है तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: कलेक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर तीन तहसीलदारों को कर दिया मैसेज, अब पुलिस कर रही है तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 08:07 PM IST
Link Copied
दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव के नाम से किसी अज्ञात बदमाश ने वर्चुअल व्हाट्सएप आईडी क्रिएट की और उसके बाद उस आईडी से कई लोगों को मैसेज भी किया, जिनमें लालसोट तहसीलदार और बसवा तहसीलदार शामिल हैं। जैसे ही अलग नंबर से अधिकारियों को दौसा जिला कलेक्टर के नाम से बनी आईडी से मैसेज पहुंचा, उन्होंने तुरंत जिला कलेक्टर से संपर्क किया, जहां दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने इस तरह का उनके पास कोई भी नंबर होने से मना कर दिया।
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने दौसा की साइबर सेल और साइबर क्राइम को सूचना दे दी है। हालांकि यह नंबर वर्चुअल है, लेकिन फिर भी पुलिस जल्द से जल्द दौसा जिला कलेक्टर के नाम से इस का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में लगी हुई है।
उधर फर्जी आईडी के मामले में दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि मेरे नाम से किसी ने व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर वर्चुअल नंबर और मेरी फोटो को डीपी बनाकर लालसोट तहसीलदार भांडारेज तहसीलदार और बसवा तहसीलदार को मैसेज किया, जिसको देखते ही एक बार तो यह तहसीलदार भी सोच में पड़ गए और इन्होंने इस तरह के मैसेज की सूचना दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार को उपलब्ध करवाई। जिसके बाद तीनों तहसीलदारों ने वर्चुअल नंबर को ब्लॉक कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।