{"_id":"66d9b1d3f2b67c576d054357","slug":"young-man-died-after-drawing-in-a-pond-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-2072309-2024-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: ओवरफ्लो तालाब में नहाने गया युवक डूबा, पांच घंटे तलाश के बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: ओवरफ्लो तालाब में नहाने गया युवक डूबा, पांच घंटे तलाश के बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव
शाहपुरा के पिवणिया तालाब के गुरुवार को ओवरफ्लो होने के बाद नहाने गये युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शाहपुरा के गोताखोरों की मदद से निकाला। इस दौरान नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी की अगुवाई में परिषद के कार्मिकों ने भी भरसक प्रयास किया। भीलवाड़ा से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलवाया गया। युवक की पहचान मुकेश उर्फ भाया पुत्र भैरू गुर्जर निवासी तहनाल गेट के रूप में की गई है।
नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी ने बताया कि आज सुबह से चल रही बारिश के दौरान तालाब का निरीक्षण करने के दौरान ही लाल घाट पर नहाने गये युवक के डूबने की सूचना पर परिषद के कार्मिकों को लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू शुरू किया गया। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर आयुक्त रामकिशोर, पुलिस उपाधीक्षक रमेश तिवाड़ी भी मय जाब्ते के पहुंचे। इस दौरान तालाब पर जमा भीड़ को पुलिस ने व्यवस्थित करा कर स्थानीय गोताखोरों चांद मोहम्मद रंगरेज, कादर खान देशवाली, मुबारक रंगरेज, कमरू रंगरेज, मोहम्मद अली, मुस्तकीम रंगरेज को तालाब में नाव के साथ उतारा गया। डूबे युवक की तलाश शुरू की गई। शाहपुरा के कुछ युवा भी अपने स्तर पर तलाश कार्य में सहयोग में जुटे रहे। करीब पांच घंटों की मशक्त के बाद स्थानीय चांद मोहम्मद रंगरेज कादर खान देशवाली मुबारक रंगरेज कमरू रंगरेज मोहम्मद अली मुस्तकीम रंगरेज की टीम ने सर्च अभियान के दौरान युवक के शव को ढूंढ कर बाहर निकाला। इस बीच भीलवाड़ा से एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। टीम भी शाहपुरा एसडीएम निरमा विश्नोई के निर्देश पर तालाब में उतरी थी।
पुलिस उपाधीक्षक रमेश तिवाड़ी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक का शव निकलवा लिया गया है। जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। युवक की मौत के समाचार से तहनाल गेट की गुर्जर बस्ती में शोक की लहर फैल गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।