{"_id":"6acf70840830e8e4b40dca30","slug":"dausa-mandawar-land-dispute-clash-pappu-gurjar-death-13-injured-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा न्यूज: दो पक्षों के बीच इस बात को लेकर हिंसक झड़प, एक शख्स की मौत; मारपीट के बीच 13 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौसा न्यूज: दो पक्षों के बीच इस बात को लेकर हिंसक झड़प, एक शख्स की मौत; मारपीट के बीच 13 लोग हुए घायल
Wed, 14 Oct 2026 05:47 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:47 PM IST
सार
राजस्थान के दौसा जिले के मण्डावर थाना क्षेत्र स्थित चौड़ाकी पाखर गांव में ट्रांसफार्मर से अवैध जंपर डालने और खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। संघर्ष में 45 वर्षीय पप्पू गुर्जर की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के मण्डावर थाना क्षेत्र स्थित चौड़ाकी पाखर गांव में ट्रांसफार्मर से अवैध जंपर डालने और खेत की मेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में 45 वर्षीय पप्पू गुर्जर की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
फायरिंग और ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप
जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से जंपर को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह करीब सात बजे खेत की मेड़ को लेकर कहासुनी बढ़ी तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के सेवानिवृत्त फौजी पर फायरिंग करने का आरोप है, तो दूसरे पक्ष पर लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप लगा है।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को तत्काल मण्डावर और महुवा के सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार चौड़ाकी पाखर निवासी पप्पू पुत्र पूरण गुर्जर की हालत गंभीर होने पर उसे दौसा जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बांसवाड़ा की छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एमपी के रतलाम में मिला शव; प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ विकास यादव
इस घटना में दान सिंह, विजय सिंह, चतर सिंह, भोजराज, राजेंद्र, समुद्र सिंह, कुलदीप, रामस्वरूप, केशव माधव, उगन्ती, वेदप्रकाश और अलका समेत दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार मौत गोली लगने से हुई या किसी अन्य चोट के कारण, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात है।