{"_id":"6763c2c65988e37a8d0569f3","slug":"there-was-an-explosion-in-tapukada-two-children-burnt-alwar-news-c-1-1-noi1339-2432172-2024-12-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पतंग के पीछे भागते समय विस्फोट, दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पतंग के पीछे भागते समय विस्फोट, दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में चल रहा इलाज
अलवर जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र के टपूकड़ा इलाके में पतंग उड़ा रहे दो बच्चे खेत में हुए विस्फोट से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में घायल बच्चों की पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार दास के 10 वर्षीय बेटे रोशन और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी विक्रम के 10 वर्षीय बेटे दीपक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पतंग कट जाने के बाद दोनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इस दौरान खेत में किसी अज्ञात विस्फोटक पदार्थ पर पैर पड़ने से धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत टपूकड़ा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद बच्चों ने बताया कि विस्फोट के दौरान अचानक अंधेरा छा गया और उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। वर्तमान में दोनों बच्चों के कानों में अजीब सी आवाजें आ रही हैं, और उन्हें देखने में भी दिक्कत हो रही है। रोशन के परिवार की स्थिति बेहद कठिन है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और उसकी मां मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं।
विस्फोटक पदार्थ खेत में कैसे पहुंचा और वहां और कितने ऐसे खतरनाक पदार्थ हो सकते हैं, यह जांच का विषय है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके की छानबीन की जा रही है ताकि ऐसे किसी अन्य विस्फोटक की पहचान हो सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।