फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Major ACB trap in Kishangarh Bas, Khairthal district: Two constables from the DST

राजस्थान: खाकी पर दाग! मावा कारोबारियों से 2.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप, दो कांस्टेबलों पर कार्रवाई

Fri, 23 Oct 2026 03:35 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 03:35 PM IST
सार

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डीएसटी टीम के दो कांस्टेबलों को रिश्वत मांगने के मामले में पकड़ा है। आरोपियों की पहचान बृजेश और ईश्वर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Major ACB trap in Kishangarh Bas, Khairthal district: Two constables from the DST
खैरथल-तिजारा में रिश्वतखोरी का मामला।

विस्तार

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसटी टीम के दो कांस्टेबलों को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान बृजेश और ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर मावा बनाने वाले एक व्यापारी से रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

विज्ञापन

एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान ने बताया कि परिवादी ने एसीबी  कार्यालय पहुंचकर दो कांस्टेबलों के खिलाफ शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह मावा बनाने का कारोबार करता है और दोनों पुलिसकर्मी उससे कथित तौर पर रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी  ने उसका सत्यापन कर कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर डीएसटी टीम से जुड़े दोनों कांस्टेबलों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन

परिवादी ने बताया कि आरोपी बृजेश ने कारखाने के माल को नष्ट करवाने से बचाने और कारखाना सीज नहीं करवाने के एवज में एक-दो दिन के भीतर एक लाख रुपये देने की मांग की थी। वहीं, आरोपी ईश्वर सिंह ने परिवादी के परिचित अन्य व्यक्तियों से भी 50-50 हजार रुपये लेकर डीएसटी कार्यालय आने को कहा था। ऐसा नहीं करने पर उनके कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार, आरोपियों द्वारा परिवादी और सहपरिवादियों की फर्मों पर छापा नहीं डालने तथा तैयार माल नष्ट नहीं करवाने के एवज में रिश्वत की मांग कर उन्हें परेशान किया जा रहा था।

उक्त शिकायत का 21 अक्टूबर 2026 को सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी बृजेश, कांस्टेबल नंबर 210, और ईश्वर सिंह, कांस्टेबल नंबर 333, दोनों डीएसटी टीम, जिला खैरथल-तिजारा, द्वारा परिवादी और सहपरिवादियों की फर्मों पर कार्रवाई नहीं करने तथा तैयार माल नष्ट नहीं करवाने के एवज में कुल 2.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की बात स्पष्ट रूप से प्रमाणित पाई गई।

यह कार्रवाई एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई। वहीं, एसीबी के एसपी पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान ब्यूरो की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी।



ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Election Live: शिक्षक निर्वाचन में 57.20, स्नातक में 29.32 फीसदी मतदान, जानिए कहां-कितनी वोटिंग हुई?

रिश्वतखोरी के मामले में जांच शुरू
एसीबी की इस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। रिश्वत की मांग किन परिस्थितियों में की गई और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आ सकेगी। खैरथल-तिजारा जिले में डीएसटी टीम के दो कांस्टेबलों के रिश्वत मांगने के मामले में पकड़े जाने की घटना ने एक बार फिर सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, एसीबी की कार्रवाई और जांच से जुड़े विस्तृत तथ्यों का इंतजार है।


खैरथल जिले के किशनगढ़ बॉस में ACB का बड़ा ट्रैप: DST टीम के दो कांस्टेबल 2 लाख रुपए की रिश्वत ले

खैरथल जिले के किशनगढ़ बॉस में ACB का बड़ा ट्रैप: DST टीम के दो कांस्टेबल 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed