फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   India-China Border Tensions ITBP DG Shatrujeet Kapur Says Face-Offs Continue in Arunachal Pradesh

'अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों के बीच तनाव बरकरार': आईटीबीपी के डीजी ने बताई स्थिति, और क्या-क्या कहा?

Fri, 23 Oct 2026 02:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 02:27 PM IST
सार

ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के असाफिला और माजा इलाकों में भारत-चीन के बीच तनाव बरकरार है। भारत ने तैनाती बढ़ाई है। ITBP ड्रोन क्षमता मजबूत करने और भूमिगत शेल्टर बनाने में जुटी है।

विज्ञापन
India-China Border Tensions ITBP DG Shatrujeet Kapur Says Face-Offs Continue in Arunachal Pradesh
आईटीबीपी डीजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए थे। कई जगहों पर टकराव की स्थिति भी बनी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तनाव अब भी जारी है।

विज्ञापन


शत्रुजीत कपूर गुरुवार को राजस्थान के अलवर स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित हिमवीर सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जुलाई के अंत से अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के असाफिला और माजा इलाकों में तनाव बना हुआ है। भारत ने भी सीमा पर अपनी तैनाती बढ़ा दी है।

विज्ञापन


पढे़ं: खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे आगरा के चार श्रद्धालुओं की मौत, टायर फटने से खाई में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन

ITBP के DG ने कहा कि जुलाई से अब तक दोनों देशों के बीच तीन उच्चस्तरीय बैठकें हुई हैं। इनमें कार्यकारी तंत्र (WMCC), विशेष प्रतिनिधि वार्ता और कोर कमांडर स्तर की बैठकें शामिल हैं। इन बैठकों के बावजूद सीमा पर तनाव बरकरार है। इसी बीच सितंबर में 18वां ब्रिक्स सम्मेलन भी आयोजित हुआ था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए थे।

शत्रुजीत कपूर ने आधुनिक युद्ध में ड्रोन की बढ़ती भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ड्रोन ने पारंपरिक युद्ध के तौर-तरीकों को काफी बदल दिया है। ITBP ड्रोन निर्माण और एंटी-ड्रोन क्षमता मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास अपने संसाधनों की सुरक्षा के लिए ITBP भूमिगत शेल्टर भी बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed