{"_id":"6880c6fccb22add4f40fe49b","slug":"sadar-police-station-arrested-the-rape-accused-alwar-news-c-1-1-noi1339-3199349-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: दोस्ती के बहाने होटल में बुलाकर किया गंदा काम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: दोस्ती के बहाने होटल में बुलाकर किया गंदा काम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शहर की सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि 25 मई को एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि यशवंत नामक युवक, जो पहले से उसे जानता था, दोस्ती का फायदा उठाकर बहला-फुसलाकर उसे एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपी को पुराने शहर के दिल्ली दरवाजा बाहर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन पहले ही हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और आरोपों की पुष्टि होने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालान भी न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।