Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: ACB baton was used on Babu of RAA Court, asked for bribe to remove the stay from the land account
{"_id":"6780b6cc9e2ec3530e0475f3","slug":"raa-babu-caught-taking-bribe-of-15-lakh-alwar-news-c-1-1-noi1339-2505496-2025-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News : RAA कोर्ट के बाबू पर चला एसीबी का डंडा, जमीन के खाते से स्टे हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : RAA कोर्ट के बाबू पर चला एसीबी का डंडा, जमीन के खाते से स्टे हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2025 01:55 PM IST
अलवर एसीबी ने राजस्व अपील अधिकारी कोर्ट के बाबू जितेंद्र मीणा को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मीणा ने जमीन के खाते से स्टे हटवाने के लिए यह रिश्वत मांगी थी। आरोपी को कलेक्ट्रेट परिसर में रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत लेकर स्टे लगवाने और हटाने का खेल
परिवादी रमनलाल सैनी ने बताया कि उन्होंने नारायणपुर में एक स्कूल के लिए जमीन खरीदी थी और उसका अलग खाता भी खुलवाया था लेकिन विपक्षी पार्टी ने आरएए कोर्ट स्टे लगवा दिया था। बताया जा रहा है कि बाबू जितेंद्र मीणा ने पहले विपक्षी पार्टी से रिश्वत लेकर स्टे लगवाया और फिर स्टे हटाने के बदले में डेढ़ लाख रुपए की मांग की।
रमनलाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बाबू ने खुलेआम कहा कि रिश्वत की राशि RAA और रीडर तक जाएगी। इसके बाद पीड़ित ने बाबू की हरकतों की जानकारी एसीबी को दी, जिस पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा रिश्वत की राशि राजस्व अपील अधिकारी तक जाने की बात के बाद आरएए संजू शर्मा भी शक के दायरे में आ गईं। कार्रवाई के दौरान हालांकि वे कार्यालय में नहीं थीं और उन पर सीधे तौर पर कोई आरोप भी नहीं है लेकिन एसीबी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसीबी डीएसपी महेंद्र मीणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच की जा रही है कि मामले में और कौन-कौन शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।