फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Pretty Little Liars actor Keegan Allen robbed at gunpoint assaulted in west hollywood

कीगन एलन: लहूलुहान हुए 'प्रिटी लिटिल लायर्स' के यह अभिनेता, बंदूक और चाकू की नाेक पर हुई लूटपाट

Sat, 10 Oct 2026 10:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 Oct 2026 10:06 AM IST
सार

Keegan Allen: सीरीज 'प्रीटी लिटिल लायर्स' में टोबी कैवनॉ का किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता कीगन एलन के साथ लूट हुई और मारपीट की गई। 
 

विज्ञापन
Pretty Little Liars actor Keegan Allen robbed at gunpoint assaulted in west hollywood
कीगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर सीरीज 'प्रीटी लिटिल लायर्स' फेम अभिनेता कीगन एलन के साथ बंदूक की नोक पर लूट की गई। वेस्ट हॉलीवुड में हुई इस घटना की जानकारी देते हुए अभिनेता ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई है। अभिनेता के मुताबिक बुधवार रात एक ग्रोसरी स्टोर के बाहर नकाबपोश दो लोगों ने उनके सिर पर मारा, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनकी घड़ी छीन ली।
विज्ञापन

Trending Videos

वीडियो में क्या है?
एलन ने गुरुवार देर रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो शायद हमले के तुरंत बाद रिकॉर्ड किया गया था। चेहरे पर खून और बुरी तरह डरे हुए एलन ने बताया कि कैसे कुछ लोगों ने 'लॉरेल सप्लाई' के बाहर उन्हें रोका, उन पर बंदूक और चाकू तान दिया, उनकी घड़ी छीन ली और भाग गए।

वीडियो में उन्होंने कहा, 'अभी-अभी 'लॉरेल सप्लाई' के बाहर मेरी घड़ी छीन ली गई। इन दो लोगों ने मेरे सिर पर मारा, मुझ पर बंदूक और चाकू तान दिया और फिर भाग गए।' इसके बाद उन्होंने अपनी घड़ी चोरी होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pretty Little Liars actor Keegan Allen robbed at gunpoint assaulted in west hollywood
कीगन एलन - फोटो : सोशल मीडिया
जान से मारने की धमकी दी
वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में एलन ने इस घटना के बारे में और जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों ने घड़ी के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने लिखा, 'वेस्ट हॉलीवुड अब सुरक्षित नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'दो नौजवानों ने बंदूक और चाकू की नोक पर मुझसे लूटपाट की और मेरी घड़ी के लिए मुझे जान से मारने की धमकी दी।'

यह सोचते हुए कि यह घटना कितनी खतरनाक हो सकती थी, अभिनेता ने कहा, 'आज रात भगवान ने इसे होने से रोक दिया। एक घड़ी के बदले मेरी जान बच गई।'

अभिनेता ने पूछा सवाल
एलन ने हमलावरों की पहचान करने में मदद की अपील की और कहा कि वह आगे की जानकारी देंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या इलाके के 'फ्लॉक' सर्विलांस कैमरे संदिग्धों का पता लगाने में मदद कर सकते हैं? उन्होंने अपनी पोस्ट में लॉस एंजिल्स की मेयर कैरेन बास और कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम को टैग किया।
विज्ञापन

Pretty Little Liars actor Keegan Allen robbed at gunpoint assaulted in west hollywood
कीगन - फोटो : इंस्टाग्राम
'प्रीटी लिटिल लायर्स' के बारे में जानकारी
  • एलन ने 'प्रीटी लिटिल लायर्स' के सभी सात सीजन में टोबी कैवनॉ का किरदार निभाया। 
  • यह टीन मिस्ट्री ड्रामा दोस्तों के एक ऐसे ग्रुप की कहानी थी, जिनकी जिंदगी अपनी दोस्त एलिसन डिलाउरेंटिस के गायब होने के बाद बदल जाती है। 
  • यह सीरीज 2010 से 2017 तक चली। दर्शकों ने इसे पसंद किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Keegan Allen (@keeoone)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed