{"_id":"67a06c257fa95736dc09fc4d","slug":"house-caught-fire-due-to-short-circuit-in-tijara-alwar-news-c-1-1-noi1339-2588285-2025-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: तिजारा के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: तिजारा के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे
तिजारा में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के चलते पिता पुत्र गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गए। दोनां को गंभीर हालत में पहले तिजारा अस्पताल ले जाया गया और वहां से फिर दोनों को अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार तिजारा निवासी महेश चंद गुप्ता और उनका पुत्र दीपांश गुप्ता घर में मौजूद थे। तभी अचानक रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बेटे दीपांश के चिल्लाने पर पिता महेश जैसे ही रसोई में गए वहां धुएं से उनका दम घुट गया और वह बेहोश हो गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उनको बचाने के लिए बेटा दीपांश आगे बढ़ा तो वह भी आग की चपेट में आ गया। तभी दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके मकान में पहुंचे। वहां दोनों पिता पुत्र झुलसी अवस्था मे पड़े थे। उनको झुलसी अवस्था में पड़ोसियों द्वारा तिजारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए अलवर रेफर कर दिया।
इन दोनों की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल दोनों का उपचार हो रहा है। इस घटना के बाद यह भी जांच की का रही है कि यह शॉर्ट सर्किट हुआ कैसे? क्योंकि लाइन भी बिल्कुल दुरुस्त बताई जा रही है। इसके बावजूद अचानक लाइन से चिंगारी उठना शुरू हो गई और देखते ही देखते आग रसोई से लेकर कमरे तक फैल गई और दोनों बाप बेटे उसकी चपेट में आ गए।घर में आग लगने आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।