Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News Bhanwar Jitendra Singh People of Rajasthan are not getting drinking water law and order is very bad
{"_id":"67b86f7f0d14fb0a770c388c","slug":"congress-general-secretary-jitendra-singh-said-that-the-law-and-order-situation-in-rajasthan-is-very-bad-alwar-news-c-1-1-noi1339-2651306-2025-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: भंवर जितेंद्र सिंह बोले- राजस्थान की जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा, कानून व्यवस्था बहुत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: भंवर जितेंद्र सिंह बोले- राजस्थान की जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा, कानून व्यवस्था बहुत खराब
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 07:03 PM IST
Link Copied
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा मध्यप्रदेश और असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा, राजस्थान की जनता को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था के हालात खराब हैं।किरोड़ीलाल मीणा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता परेशान हैं। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
राहुल गांधी के करीबी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। इसलिए विकास पर उनका ध्यान नहीं है। जनता परेशान हो रही है और राजस्थान के लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि किरोड़ीलाल मीणा सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता परेशान हैं। सरकार लूटखसोट करने में लगी है। दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए। इसलिए जनता ने उनको नकार दिया। अन्ना हजारे मूवमेंट से जनता को केजरीवाल से उम्मीद थी। उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे, वो वादे केजरीवाल सरकार पूरी नहीं कर पाई। इसलिए सत्ता से चली गई। वहीं कांग्रेस को जितनी सीट मिलने की उम्मीद थी। उतनी सीट कांग्रेस को भी दिल्ली में नहीं मिल पाई। इसको लेकर पार्टी का मंथन चल रहा है और हार के कारणों का पता लगाने के प्रयास किया जा रहा है।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान के हालात आज सबसे ज्यादा खराब हैं। पुलिस के पास संसाधन नहीं है। गाड़ियां हैं तो पेट्रोल नहीं है और पेट्रोल है तो गाड़ियों में टायर नहीं है। पुलिस में नफरी की कमी बहुत ज्यादा है। लेकिन पुलिस में भर्ती की ओर किसी का ध्यान नहीं है। भाजपा बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू करने का दावा कर रही है। आए दिन नए उद्घाटन हो रहे हैं। लेकिन धरातल पर एक भी योजना नजर नहीं आ रही है।
जनता को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार से थक चुकी है और उनका सुनने वाला कोई नहीं। सबसे बुरी हालत कानून व्यवस्था की हो गई है। साइबर क्राइम और दुष्कर्म की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।