{"_id":"67c051bc7ea317a3430b7a21","slug":"alcoholics-attacked-a-young-man-with-sticks-and-injured-him-alwar-news-c-1-1-noi1339-2672180-2025-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: शराबियों ने युवक पर सरिए से किया हमला, पत्नी पर अभद्र टिप्पणी का किया था विरोध; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: शराबियों ने युवक पर सरिए से किया हमला, पत्नी पर अभद्र टिप्पणी का किया था विरोध; जानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:45 PM IST
Link Copied
अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के ग्राम नाड़का में दो शराबियों ने एक युवक पर सरियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। झगड़े की वजह केवल इतनी थी कि युवक की पत्नी पर आरोपियों ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिसका उसने विरोध किया।
पीड़ित युवक के अनुसार, वह मंगलवार देर शाम अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी तेजपाल और अजय, जो नशे में थे, वहां से गुजर रहे थे। दोनों युवक उसकी पत्नी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने लगे। यह सुनकर पीड़ित ने विरोध किया तो दोनों ने गुस्से में आकर उस पर लोहे की सरियों से हमला कर दिया और बेरहमी से पीटा।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले रामगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे अलवर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, उसके सिर पर गहरी चोट आई है और इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अभी तक मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।