फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A wave of faith surged in Khundiawas: Lakhs of devotees visited Baba Ramdev on Dussehra

राजस्थान: खुंडियावास में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूज पर बाबा रामदेव के दर्शन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Sun, 13 Sep 2026 09:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 09:01 PM IST
A wave of faith surged in Khundiawas: Lakhs of devotees visited Baba Ramdev on Dussehra
अजमेर और नागौर जिले की सीमा पर स्थित खुंडियावास में रविवार को भादवा माह की दूज यानी बाबा रामदेव जी के जन्मदिवस के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज के गांवों के साथ राजस्थान के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा था।

पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा का विशेष श्रृंगार
रामदेव जयंती के अवसर पर मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई। बाबा रामदेव जी का विधिवत पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा को विशेष पोशाक धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए तो मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ती चली गई। मंदिर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था और बाबा के जयकारों से परिसर गूंजता रहा।

दो जिलों की सीमा पर बना आस्था का अनोखा केंद्र
खुंडियावास का बाबा रामदेव जी मंदिर अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण भी खास पहचान रखता है। मंदिर का आगे का हिस्सा नागौर जिले में, जबकि पिछला हिस्सा अजमेर जिले की सीमा में आता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के कारण खुंडियावास को लंबे समय से ‘मिनी रामदेवरा’ कहा जाता है।

भक्त की भक्ति से जुड़ी है धाम की मान्यता
स्थानीय मान्यता के अनुसार खुंडियावास का यह धाम एक भक्त की अटूट श्रद्धा से जुड़ा है। मान्यता है कि बाबा रामदेव जी के प्रति उसकी गहरी आस्था के कारण यह स्थान धीरे-धीरे धार्मिक केंद्र बन गया। भादवा की दूज से दशमी तक यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

कई राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु
मंदिर से जुड़े बढ़सिया के पूर्व सरपंच शंकरलाल के अनुसार मेले में राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। रामदेवरा जाने वाले कई पैदल यात्री खुंडियावास में दर्शन कर अपनी यात्रा आगे बढ़ाते हैं।

भीड़ को देखते हुए पुलिस और समिति ने व्यवस्था संभाली
मेले में भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने कतार और दर्शन व्यवस्था संभाली। पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। भादवा की दूज पर उमड़ी भीड़ ने खुंडियावास की धार्मिक पहचान को एक बार फिर सामने ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: राजश्री- कमला पसंद के नकली रैपर में भर रहे थे मसाला, मड़ियांव में फैक्टरी का भंडाफोड़

13 Sep 2026

VIDEO: गोंडा जा रहे चंद्रशेखर आजाद को रामनगर पुलिस ने रोका, बोले- विनोद साहनी की हत्या करवाई गई, सीबीआई जांच हो

13 Sep 2026

पूर्व राज्यपाल की पत्नी का निधन, अंतिम निवास स्थल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

13 Sep 2026

रायबरेली में शिवपुराण कथा में सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- सनातन समाज को जोड़ता है

13 Sep 2026

करनाल में डांडिया की धुन पर झूमीं महिलाएं, तंबोला में जीते आकर्षक उपहार

13 Sep 2026
विज्ञापन

करनाल: बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए माता-पिता खुद बनें संस्कारवान

13 Sep 2026

कानपुर: माली सैनी महासभा की पांच वर्षीय कार्यकारिणी का गठन, रमेश चंद सैनी प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

13 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में 18 सितंबर को बॉलीवुड गायक कमाल खान बिखेरेंगे सुरों का जादू

13 Sep 2026

थाने में पहरा दे रहे सिपाही ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

13 Sep 2026

थाने में पहरा दे रहे सिपाही ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

13 Sep 2026

मंडी: धर्मपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

13 Sep 2026

सिरमौर: बारिश ने बिगाड़ी मेले की रौनक, चौगान मैदान में कीचड़ से दुकानदार परेशान

13 Sep 2026

बारिश ने फाइनल में डाला खलल, ठोडो मैदान गीला; हमीरपुर और सोलन के बीच मुकाबला अटका

13 Sep 2026

VIDEO: खाते में लगे 770 रुपए का होल्ड हटवाने के लिए पश्चिम बंगाल से लखनऊ चक्कर लगा रहा है मुस्तफा

13 Sep 2026

VIDEO: राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर पारख महासंघ की द्वारा आयोजित आत्मसम्मान रैली

13 Sep 2026

कुल्लू: बस हादसे में चालक निलंबित, बोला- हौसला बढ़ाने की जगह सजा दे दी

13 Sep 2026

कांगड़ा: डाइट धर्मशाला में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ NDA का पहला सत्र, 192 अभ्यर्थियों ने दिया गणित का पेपर

13 Sep 2026

गोरखपुर में हास्य कवि सम्मेलन, हंसी के बीच सामाजिक संदेश

13 Sep 2026

कानपुर: किदवई नगर में गूंजे कन्हैया के बधाई गीत, जगन्नाथ सेवा समिति की महिलाओं ने भजनों से बांधा समां

13 Sep 2026

विनोद साहनी हत्याकांड: गोंडा में परिजनों से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल, बंधाया ढांढस

13 Sep 2026

सुल्तानपुर में खिड़की लगाने पर दो पक्षों में विवाद, 5 घायल: चार की हालत गंभीर

13 Sep 2026

रायबरेली में शिवपुराण कथा में पहुंचे सीएम योगी, बोले- सनातन की ध्वजा को मजबूत करती है कथा

13 Sep 2026

फरीदाबाद: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, फिर भी सड़कों पर कूड़े के ढेर

13 Sep 2026

Bihar: Neha Jha को Bail नहीं, दादा ने लगाए गंभीर आरोप; शराब बरामदगी में SIT जांच जारी | Samastipur

13 Sep 2026

ललितपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 33,167 वादों का निस्तारण

13 Sep 2026

कुशीनगर पहुंचे वियतनाम के 22 पर्यटक, बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

13 Sep 2026

बठिंडा में हुई तेज बारिश, जलभराव से लोगों को हुई परेशानी

फिरोजपुर: जीरा में ईशान कैंसर केयर फाउंडेशन ने लगाया आंखों का चेकअप कैंप

VIDEO: खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

13 Sep 2026

VIDEO: कोलकाता की माटी से सज रहे लालबाग के राजा, पीओपी को छोड़ श्रद्धालुओं ने अपनाई ईको-फ्रेंडली मूर्ति

13 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed