Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Sarbat Da Bhala Foundation distributed ration to the needy.
{"_id":"6992c8ed199d6f518805c5b9","slug":"video-sarbat-da-bhala-foundation-distributed-ration-to-the-needy-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरबत दा भला फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबत दा भला फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन
सरबत दा भला फाउंडेशन फगवाड़ा ने फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्मवीर अरोड़ा के नेतृत्व में 63वें मासिक राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें फाउंडेशन के चेयरमैन वीपी सिंह अरोड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर रीना बत्रा यूएस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं तथा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद की मदद करने से जहां शांति मिलती है वहीं परमात्मा की भी प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि सरबत दा भला फाउंडेशन की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है जो लगातार ना केवल राशन वितरण करके गरीबों का पेट भर रही है बल्कि अन्य जरूरतमंदों की भी सहायता करती है। जरूरतमंदों को राशन वितरित करते हुए विपन अरोड़ा ने बताया कि यह संस्था जहां हर महीने जरूरतमंदों को राशन वितरित करती है, वहीं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए हर संभव सहयोग भी करती है और जरूरतमंद परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीपी सिंह अरोड़ा ने अतुल जोशी, प्रमोद जोशी, रंजीत सिंह किनरा और कुलविंदर सेंभी को फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने सरबत दा भला फाउंडेशन की तारीफ़ की और कहा कि समाज के काबिल लोगों को राशन दान जैसे समाज सेवा के काम करने चाहिए। ज़रूरतमंदों की मदद करना एक नेक काम है। ऐसे सेवा के काम भगवान के आशीर्वाद से ही मुमकिन हैं। गणमान्य लोगों ने सरबत दा भला फाउंडेशन की कोशिशों की बहुत तारीफ़ की। इस अवसर पर केके बत्रा, मनोज बैंस, गुरमुख सिंह, समाज सेवक रमन नेहरा, डा. रमन शर्मा, गुरदीप सिंह कंग, मैडम सुधा, प्रमोद जोशी, अतुल जोशी, रंजीत सिंह किनड़ा, कुलविंदर सैंभी, मोहन लाल तनेजा, नरिंदर सैनी आदि भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।