{"_id":"6b01b75e4a71282a9603ba41","slug":"all-four-accused-arrested-in-pathankot-car-robbery-case-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में बंदूक की नोक पर कार लूट मामला: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में बंदूक की नोक पर कार लूट मामला: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
Sat, 21 Nov 2026 08:53 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:53 PM IST
सार
पठानकोट में कार लूट मामले में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कार लूट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
पठानकोट पुलिस ने बंदूक की नोक पर कार छीनने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लूटी हुई कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ शीना (अमृतसर), पुनीत शर्मा उर्फ काका (अमृतसर), पवन उर्फ पानी (गुरदासपुर) और राहुल भट्टी उर्फ बॉबी (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना को गुजरात पुलिस की सहायता से वडोदरा गुजरात से गिरफ्तार किया गया। उसका पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके खिलाफ थाना सदर, अमृतसर में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। इस संबंध में थाना सुजानपुर में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर बीते रविवार 15 नवंबर को हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक व्यक्ति से उसकी महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार छीन ली थी। इस घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर की पुलिस व खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील पठानकोट में हुई इस वारदात के मद्देनजर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी जिस पर पुलिस को सफलता मिली है।
विज्ञापन
