{"_id":"6b02899649ebf55d4d0dd366","slug":"anirudh-ravichander-kavya-maran-wedding-reception-cm-vijay-and-wife-sangeetha-arrive-separately-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनिरुद्ध-काव्या: कपल के वेडिंग रिसेप्शन में सीएम विजय और संगीता ने ली अलग-अलग एंट्री, सामने आईं तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अनिरुद्ध-काव्या: कपल के वेडिंग रिसेप्शन में सीएम विजय और संगीता ने ली अलग-अलग एंट्री, सामने आईं तस्वीरें
Sun, 22 Nov 2026 11:50 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:50 AM IST
सार
- अनिरुद्ध और काव्या ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की है।
- शादी के बाद दोनों ने 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया।
- शादी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय भी पहुंचे।
विज्ञापन
अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर व सीईओ काव्या मारन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 21 नवंबर को चेन्नई में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें सिनेमा, खेल और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
इस समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय भी पहुंचे। हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान विजय और उनकी अलग रह रही पत्नी संगीता की मौजूदगी ने खींचा, क्योंकि दोनों एक ही समारोह में शामिल तो हुए, लेकिन अलग-अलग पहुंचे।

Trending Videos
विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
संगीता की मौजूदगी ने खींचा ध्यान
संगीता लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आईं। उनकी मौजूदगी ने वहां मौजूद लोगों और फोटोग्राफर्स का ध्यान खींचा। इससे पहले वह अपने बेटे जेसन संजय की बतौर फिल्ममेकर डेब्यू के दौरान उन्हें सपोर्ट करती नजर आई थीं। वहीं, विजय रिसेप्शन में अकेले पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर जाकर नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और अनिरुद्ध व काव्या के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
1999 में हुई थी विजय और संगीता की शादी
विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा। पिछले कुछ वर्षों से दोनों के अलग रहने की खबरें सामने आती रही हैं। निजी मतभेदों के चलते संगीता ने भी विजय के राजनीतिक अभियानों और फिल्मी कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी है। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं, लेकिन विजय या संगीता में से किसी ने भी इस मामले पर अब तक सार्वजनिक तौर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

अनिरुद्ध और काव्या
- फोटो : @sunpictures
ग्रीस में हुई अनिरुद्ध और काव्या की शादी
बता दें कि शादी से पहले अनिरुद्ध और काव्या ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा था। हालांकि, दोनों को पिछले एक साल में सनराइजर्स हैदराबाद के मैचों और म्यूजिक इवेंट्स में कभी-कभार साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। रिसेप्शन के दिन अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी से पहले की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
- अनिरुद्ध और काव्या ने 11 नवंबर को ग्रीस में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में शादी की थी।
- इसके बाद चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में उनका रिसेप्शन आयोजित हुआ।
- इस जश्न में सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी, केन विलियमसन और डेल स्टेन समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।