{"_id":"6b025ed86c2c0ffdb60a8bd0","slug":"punjab-4-pistols-57-bullets-and-277g-heroin-recovered-near-india-pakistan-border-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान सीमा पर कार्रवाई: ड्रोन से भेजे गए हथियार और हेरोइन की खेप बरामद, चार पिस्तौल और ये सामान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान सीमा पर कार्रवाई: ड्रोन से भेजे गए हथियार और हेरोइन की खेप बरामद, चार पिस्तौल और ये सामान मिला
Sun, 22 Nov 2026 08:53 AM IST
Sharukh Khan
आईएएनएस, तरनतारन
आईएएनएस, तरनतारन
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 22 Nov 2026 08:53 AM IST
सार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से भेजी गई हथियारों और हेरोइन की खेप बरामद की गई है। चार पिस्तौल और 277 ग्राम नशीला पदार्थ मिला है। यह संयुक्त कार्रवाई कलसियां गांव में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने की है।
विज्ञापन
india pakistan border
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। खालड़ा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले कलसियां गांव में बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह बरामदगी हुई।
सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसे ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की आशंका है। तलाशी लेने पर उसमें से चार पिस्तौल, छह मैगजीन, 57 जिंदा कारतूस और 277 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हथियारों और हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी। सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे में इस बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।

Trending Videos
घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रोन के जरिए खेप किसने भेजी और इसे भारतीय सीमा में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। बरामद हथियारों के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।