Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga police busted a robbery gang, one accused arrested
{"_id":"69981fb821c39a5bfc08a531","slug":"video-moga-police-busted-a-robbery-gang-one-accused-arrested-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
मोगा के थाना अजीतवाल पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा वारदात में इस्तेमाल की गई डस्टर कार भी बरामद कर ली है। जानकारी देते हुए थाना अजीतवाल के एसएचओ राज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह निवासी कोकरी कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को वह अपनी इलेक्ट्रिशियन की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक सफेद रंग की डस्टर कार (नंबर PB-10-EF-5760) में सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया।आरोप है कि एक युवक ने उसकी गर्दन पर दातर रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसके पास से दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और आधार कार्ड छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की डस्टर कार (PB-10-EF-5760) भी बरामद कर ली गई है।
इस मामले में कुल पांच आरोपियों — सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह — के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।